बॉलीवुड

फन्ने खां की लीड एक्ट्रेस नहीं हैं ऐश्वर्या, मात्र इतने मिनट का है रोल

फन्ने खां की लीड एक्ट्रेस नहीं हैं ऐश्वर्या, मात्र इतने मिनट का है रोल

2 min read
Jul 11, 2018
fanne khan

बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' के रिलीज हुए टीजर से काफी सुर्खियां बटोरी थी। मूवी के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर अतुल मांजरेकर हैं। लेकिन इन दिनों एक बार फिर से अनिल कपूर अपनी इस फिल्म के रिलीज हुए ट्रेलर और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के रोल को लेकर मीडिया में छाए हुए हैं।

ऐश्वर्या का रोल केवल 20 मिनट का है

ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर फिल्म 'फन्ने खां' के मेकर्स ने कहा था कि इस मूवी में वह बहुत ही खास होगी। साथ ही ऐश्वर्या फिल्म में मुख्य भूमिका अदा करेंगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मूवी में ऐश्वर्या राय बच्चन का रोल सिर्फ 20 मिनट का है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म के दो गानों में नजर आएंगी। उनमें से एक पॉप सॉन्ग होगा तो दूसरा रोमांटिक। साथ ही माना जा रहा था कि इस फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल की जोड़ी लगभग 29 साल बाद एक साथ नजर आएगी लेकिन सूत्रों का कहना है कि 'फन्ने खां' में थोड़े ही शॉट है जिसमें अनिल कपूर, राजकुमार राव के साथ ऐश्वर्या नजर आएंगी।

अनिल का रोल एक मजबूर पिता का है

बता दें कि फिल्म 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा मूवी है। ट्रेलर देख कर यह अंदाजा लगा जा सकता है कि अनिल कपूर ही फिल्म के नायक और हीरो हैं न कि ऐश्वर्या राय। फिल्म में अनिल कपूर ने मजबूर पिता का रोल किया है जो पैसों की तंगी की वजह से गायक बनने का अपना सपना पूरा ना कर सका। लेकिन वह अपनी बेटी को सुपरस्टार बनाना चाहता है जिसके लिए वह ऐश्वर्या को अगवा करता है। वहीं फिल्म में राजकुमार राव अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। साथ ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा फिल्म के निर्माता है। गौरतलब है कि यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है और यह 3 अगस्त को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इरफान खान की फिल्म 'कारवां' और ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' से होगा।

ये भी पढ़ें

ANIL KAPOOR FANNE KHAN के प्रमोशन पर फेसबुक ऑफिस पहुंचे, किया जमकर डांस
Published on:
11 Jul 2018 10:22 am
Also Read
View All