जी हां, खबरों के मुताबिक 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' के बाद अब इसी फिल्म का तीसरा सीक्वल बनाया जाएगा जिसमें एक बार फिर सलमान भाई टाइगर की दहाड़ लगाते नजर आएंगे। बता दें इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्में सुपरडुपर हिट साबित हुई थीं। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बंपर सक्सेस मिली थी। भाईजान इस जासूसी ड्रामा फिल्म में टाइगर का किरदार निभाएंगे। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म को लेकरअली अब्बास जफर से बात की जा चुकी है। फिल्म से जुड़ी शुरुआती बातचीत शुरु हो चुकी है और सलमान खान ने फिल्म के लिए हां कर दी है। अब फिल्म के लिए आखिरी और जरुरी चीजों पर बात चल रही है और ये इस साल के अंत तक तय हो जाएंगी।