सलमान से मिले अफरीदी
जी हां! अपनी अपनी फिल्ड के दो दिग्गज पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और बॉलीवुड के स्टार सलमान खान कनाडा के टोरंटो में एक-दूसरे मिले। इन दिनों सलमान रेस 3 मूवी के सभी कलाकारों के साथ दबंग टूर में व्यस्त हैं। इसी के चलते वे कनाडा गए हुए हैं और वहीं उनकी मुलाकात अफरीदी से हुए। अफरीदी इन दिनों ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में खेल रहे हैं। इस लीग में वे एडमंटन रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अफरीदी ने सलमान के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ एक खास मुलाकात। ऑल द बेस्ट फॉर ईवेंट।'