
इंदौर में इस शख्स की होगी ग्रैंड वेडिंग, आएंगे धोनी, सलमान और कैटरीना
इंदौर. शहर में एक बार फिर ग्रैंड वेडिंग होने जा रही है। इस बार यह शादी शहर के बिजनेसमैन नमित सोनी की होगी। उनकी दुल्हन पूर्व सिविल एविएशन मिनिस्टर, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा होगी। दोनों की इस लव मैरिज को ग्रैंड बनाने के लिए इंदौर और मुंबई में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है। इंदौर में रिसेप्शन 25 जुलाई को होगा। शादी 21 जुलाई को मुंबई में होगी। यहां लक्ष्मी मित्तल, नीता अंबानी, सलमान खान, महेंद्रसिंह धोनी जैसे सितारे रिसेप्शन में शामिल रहेंगे। पूर्णा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सगाई की जानकारी दी थी।
प्राइवेट सेरेमनी में की सगाई
नमित ने पूर्णा से अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से उन दोनों की सगाई पिछले माह के बीच में हुई है। प्राइवेट सेरेमनी में हुई सगाई में कुछ खास दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। इस बात की खबर भी कुछ ही लोगों की दी गई थी।
मेहंदी में सलमान, कैटरीना करेंगे परफॉर्म
फैमिली फ्रैंड रामदास माहेश्वरी ने बताया कि नमित ने अपने फ्रेंड्स के साथ इंडोनेशिया के बाली में बैचलर पार्टी की है। अब मुंबई में 20 जुलाई को मेहंदी का कार्यक्रम होगा। इसी रात में ही संगीत है। इसमें फेमस एक्टर सलमान खान, बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सहित अन्य बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं। २१ को मुंबई में रिसेप्शन होगा। इसमें भाजपा के नेता नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता कमलनाथ के साथ कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
महेंद्र सिंह धोनी आ सकते हैं इंदौर
जानकारी के मुताबिक इंडिया टीम के स्टार बल्लेबाज महेंद्रसिंह धोनी और पूर्णा के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों के बीच में भाई-बहन की तरह ही रिश्ता है। धोनी और साक्षी मुंबई में पूरे समय शादी अटेंड करेंगे। धोनी के इंदौर भी आने की उम्मीद है।
Published on:
10 Jul 2018 04:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
