बॉलीवुड

सलमान के शो पर आने से कतराईं ऐश्वर्या, DUS KA DUM पर अनिल ने किया फन्ने खां का प्रोमोशन

स्टार अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इसी के चलते हाल में अनिल कपूर और पीहू संद सलमान खान के शो दस का दम के सेट पर पहुंचे।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 11:47 AM IST
fanney khan actor anil kapoor on set of salman khan show dus ka dum
fanney khan actor anil kapoor on set of salman khan show dus ka dum

बॅालीवुड के मशहूर स्टार अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, राजकुमार रॅाव मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। साथ ही फिल्म से एक यंग एक्ट्रेस पीहू संद भी बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों राजकुमार, अनिल और पीहू फिल्म के प्रोमोशन्स में व्यस्त हैं। इसी के चलते हाल में अनिल कपूर और पीहू संद सलमान खान के शो दस का दम के सेट पर पहुंचे।

बता दें पीहू फिल्म में अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन बेटी के रोल अदा करेंगी। अनिल कपूर, पीहू संद के अलावा सिंगर सुनिधि चौहान भी नजर आईं। 'दम का दम' के सेट पर अनिल कपूर और सलमान खान ने ढेर सारी मस्ती की लेकिन इस दौरान वहां राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय मौजूद नहीं थी।

इसकी बड़ी वजह ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच रहे रिश्ते भी है। आज भी दोनों एक दूसरे से मिलने से कतराते हैं। पर राजकुमार वहां क्यों नहीं आए ये सोचने वाली बात थी। बता दें, 'फन्ने खां' में राजकुमार राव अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 'फन्ने खां' असल में अनिल कपूर और पीहू संद की फिल्म है। फिल्म की कहानी एक पिता बेटी की कहानी है। इसमें एक पिता अपनी बेटी के सिंगर बनने के सपने को पूरा करते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान और अनिल कपूर ने 'रेस-3' में काम किया था। 'रेस-3' में सलमान खान ने अनिल कपूर के बेटे का रोल निभाया था।

Updated on:
23 Jul 2018, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब