बॉलीवुड

‘तान्हाजी’ के ट्रेलर लॉंच पर सैफ अली खान के बेटे तैमूर ने इस तरह फिर बटोर ली लाइमलाइट

तान्‍हाजी के ट्रेलर लॉंच पर पूरी स्टारकास्ट सैफ अली खान को छोड़ तैमूर (Taimur Ali Khan) पर रहा सबका फोकस तान्हाजी के ट्रेलर लॉंच पर भारी है बेटे तैमूर!

2 min read
Nov 20, 2019

नई दिल्ली | सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'तान्‍हाजी-द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) जी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। वहीं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज हुआ है। दोनों ही ट्रेलर को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। लेकिन फिर भी मीडिया की नजर सैफ और करीना से हटकर उनके क्यूट बेटे तैमूर अली खान पर ही जाती है। रिसेन्टली कुछ ऐसा नजारा दिखाई दिया जिससे ये साफ पता चल रहा था कि पापा सैफ पर तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का स्टारडम भारी पड़ गया।

दरअसल, सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्‍हाजी-द अनसंग वॉरियर' के ट्रेलर लॉंच के मौेके पर पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस मौके पर फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन और फिल्‍म के विलेन सैफ अली खान स्टेज पर मस्ती कर रहे थे और साथ में मीडिया के सवालों का जवाब भी दे रहे थे। लेकिन जैसे ही सैफ स्टेज पर पहुंचे, मीडिया के बीच से आवाज़ आई तैमूर कैसा है.. सर। ये सुनते ही सैफ ने स्टेज से हंसकर जवाब दिया- तैमूर बिलकुल ठीक है। सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर हमेशा मीडिया के चहेते बने रहते हैं। सैफ और करीना जंहा भी जाते हैं उनसे तैमूर (Taimur Ali Khan) को लेकर सबसे पहले सवाल किया जाता है।

हाल ही में तैमूर अली खान अपने एक फ्रेंड के साथ नजर आए थे। साथ ही करीना ने ये भी बताया था कि तैमूर मीडिया के लोगों को अपना दोस्त मानता है। तैमूर मीडिया के कैमरों को देख अक्सर हाथ वेव करते रहते हैं। बता देें कि फिल्म तान्हाजी के ट्रेलर को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉंस मिल रहा है। सलमान खान ने अजय देवगन की तारीफ करते हुए उनके लिए ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया है। वहीं इस फिल्म में अजय के साथ काजोल भी नजर आएंगी।

Published on:
20 Nov 2019 05:24 pm
Also Read
View All