बॉलीवुड

Sushant के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे फैंस, फूल और मोमबत्ती जलाकर मांगा अभिनेता के लिए न्याय

21 जनवरी को था दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Birthday ) का जन्मदिन सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस ने किया अभिनेता को याद अभिनेता के घर जाकर जलाई मोमबत्ती और तस्वीर के आगे रखे फूल
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2021, 8:02 AM IST
Fans Reached Sushant Singh Rajput House On His B'day Pics Goes Viral
Fans Reached Sushant Singh Rajput House On His B'day Pics Goes Viral

नई दिल्ली। बीते दिन यानी कि 21 जनवरी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Bitthday ) का 35वां जन्मदिन था। उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें याद किया। यही नहीं सोशल मीडिया पर #SushantDay ट्रेंड भी कर रहा था। वहीं कुछ समय बाद सुशांत के घर कुछ तस्वीरें सामने आईंं। जिसने सबकी आंखे नम कर दीं। सुशांत के घर पर कुछ लोग उन्हें याद करते हुए दिखाई दिए।

सामने आई तस्वीरों में सुशांत के घर के बाहर कई लोग दिखाई दिए। फैंस ने सुशांत को याद करते हुए उनके लिए गिफ्ट्स और मोमबत्तियां जलाईं। सुशांत की तस्वीर के सामने कई लोगों ने फूल भी जलाए। साथ ही सुशांत की तस्वीर पर जस्टिस की मांग भी की। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। बात दें सुशांत के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) फूल खरीदते हुए दिखाई दीं थीं।

आपको बता दें बीते साल 14 जून को सुशांत अपने मुंबई में स्थित घर में मृत पाए गए थे। अचानक से हुई सुशांत की मौत ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया था। सुशांत की मौत को जहां पहले सुसाइड बताया जा रहा था वहीं लोगों की मांग पर सीबीआई जांच करवाई। ऐसे में कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन सुशांत की मौत की गुत्थी का राज राज ही बना हुआ है। लोग लगातार सुशांत के न्याय की गुहार लग रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन