
Batwara 1947: बॉलीवुड स्टार सनी देओल एक बार फिर ऐसे विषय के साथ दर्शकों के बीच लौट रहे हैं, जिसने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल किया था। बता दें, उनकी नई फिल्म 'बटवारा 1947' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कई यूजर्स ने इसे देखकर कहा कि फिल्म की पहली झलक ने उन्हें 'गदर' के दौर की याद दिला दी।
फिल्म 'बटवारा 1947' के टीजर में भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि, बिछड़ते परिवारों का दर्द और उस दौर की इमोशनल उथल-पुथल को दिखाने की कोशिश की गई है। बता दें, सनी देओल और प्रीति जिंटा की मौजूदगी ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
साथ ही, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने टीजर को देखते ही कमेंट्स कर दिया, जिसमें से एक यूजर ने लिखा,'रोंगटे खड़े कर देने वाला है ये फिल्म' और दूसरे यूजर ने,'ब्लॉकबस्टर लोडिंग' जैसे रिएक्शन दिए हैं। तो तीसरे यूजर्स ने ये तक लिख दिया कि सनी पा जी देश का कितना बटावारा करवाओगे। तो अन्य यूजर्स ने इसे गदर की विरासत तक कह दिया।
इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि 'बटवारा 1947' की चर्चा के साथ ही 'गदर' का नाम भी बार-बार सामने आ रहा है। साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर: एक प्रेम कथा' ने पाकिस्तान की विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी के द्वारा दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी और तारा सिंह का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार किरदार में से एक माना जाता है।
'बटवारा 1947' के टीजर को देखकर कई यूजर्स का मानना है कि सनी देओल एक बार फिर उसी इमोशनल कहानी पेश करने वाले है। हालांकि इस बार कहानी, किरदार और घटनाएं अलग हैं, लेकिन बंटवारे से जुड़े दर्द, संघर्ष और इंसानी रिश्तों की झलक दर्शकों को 'गदर' की याद दिला रही है। टीजर में दिखाई गई सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और इमोशनल सीन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। खासकर सनी देओल का गंभीर अंदाज दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। तो वहीं प्रीति जिंटा की वापसी को लेकर भी फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं।
बता दें, फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पहली झलक ने इतना जरूर साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता काफी बढ़ चुकी है। फिलहाल, 'बटवारा 1947' का टीजर दर्शकों को इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय की याद दिलाने में सफल रहा है, जिसे 'गदर' जैसी फिल्मों ने बड़े पर्दे पर अमर बना दिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि सनी देओल की ये नई फिल्म दर्शकों के दिलों में वैसी ही जगह बना पाती है या नहीं।