बॉलीवुड

इंटरनेट पर छाया इमरान हाशमी- जेनेलिया डिसूजा का गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ फैंस बोले- जय माता दी लेट्स रॉक

Afsaana Banaaya Aapne: फिल्म 'गनमास्टर G9' का गाना अफसाना बनाया आपने इंटरनेट पर आते ही छा गया है। लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं और हिमेश रेशमिया की आवाज की भी तारीफ कर रहे हैं।
3 min read
Sep 23, 2026
fans reaction On Emraan hashmi genelia dsouza Afsana Banaya Aapne song
इमरान हाशमी और जेनेलिया के नए गाने अफसाना बनाया आपने पर फैंस ने लुटाया प्यार (Photo Source- Twitter/@cine_tales)

Afsaana Banaaya Aapne Song out: बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' और रोमांटिक गानों के किंग कहे जाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो एक नया इतिहास रचती है। साल 2005 के बाद यह आइकोनिक जोड़ी एक बार फिर साथ लौटी है। आगामी एक्शन-रोमांस फिल्म 'गनमास्टर G9' का नया रोमांटिक ट्रैक 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज कर दिया गया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर एक नया बज बन गया है। लोगों को ये गाना बेहद पसंद आ रहा है और फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

पहली बार दिखी इमरान और जेनेलिया की केमिस्ट्री

हिमेश रेशमिया द्वारा लिखे और कंपोज किए गए इस गाने को हिमेश रेशमिया और असीस कौर ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है। गाने के वीडियो में पहली बार पर्दे पर इमरान हाशमी और खूबसूरत एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) की जोड़ी एक साथ नजर आ रही है।

फिल्म के टीजर के आखिर में दिखाए गए इस गाने के छोटे से हिस्से ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब रिलीज होते ही फैंस इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और कमेंट्स में "जय माता दी लेट्स रॉक" जैसे डायलॉग्स के साथ अपनी खुशी बयां कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया 'अफसाना बनाया आपने' गाना

सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर लोगों ने कमेंट करने भी शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "जय मातादी लेट्स रॉक!! कृपया अफसाना बनाया आपने को अपना सारा प्यार दें। ढेर सारा प्यार।" एक दूसरे ने लिखा, "इमरान और हिमेश की जोड़ी ने कमाल कर दिया।" एक अन्य ने लिखा, "मन मोह लेने वाला गाना,,,अब अरिजीत वाले का इंतजार है।" एक और ने लिखा, "हिमेश रेशमिया का अब तक का सबसे बेहतरीन गाना, उनकी शानदार वापसी। दिल को छू लेने वाला, बहुत ही बढ़िया गाना।"

'अफसाना बनाया आपने' को लोगों ने किया पसंद
'अफसाना बनाया आपने' को लोगों ने किया पसंद

एक अन्य ने लिखा, "हिमेश और इमरान की जोड़ी जबरदस्त है और हमें 'अफसाना' गाने का स्टूडियो वर्शन चाहिए। हिमेश भाई का कोई मुकाबला नहीं है। नाक से गाना- और उससे सबको दीवाना बना देना- कोई बच्चों का खेल नहीं है।" दूसरे ने लिखा, "हिमेश रेशमिया सर, चौंका देने वाला इतिहास।" एक और ने लिखा, "धीमा जहर है...जैसे जैसे सुनेंगे वैसे इसका बुखार चढ़ेगा।"

'अफसाना बनाया आपने' को लोगों ने किया पसंद

"पुरानी यादें ताजा हुईं, लेकिन यह रिमेक नहीं नया इमोशन है"- इमरान हाशमी

2005 की सफल यादों को ताजा करते हुए इमरान हाशमी ने कुछ समय पहले बताया था कि हिमेश, आदित्य और मेरे फिर से साथ आने से बहुत सारी पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। लेकिन हमारा विचार पुरानी बातों या गानों को फिर से बनाने का कभी नहीं था। 'अफसाना बनाया आपने' का अपना एक अलग इमोशन है और 'गनमास्टर G9' की कहानी में इसकी अपनी खास जगह है।

निर्देशक आदित्य दत्त ने बताया कि इस फिल्म के म्यूज़िक पर टीम ने आठ-नौ महीनों तक लगातार जैमिंग और लेखन का काम किया है। वहीं कंपोज़र हिमेश रेशमिया ने कहा कि कहानी के हिसाब से इतने ऑडियो-फ्रेंडली ट्रैक तैयार करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन यह म्यूज़िक एल्बम एक अलग ही लेवल पर है।

'अफसाना बनाया आपने' को लोगों ने किया पसंद
'अफसाना बनाया आपने' को लोगों ने किया पसंद

'गनमास्टर G9' कब होगी रिलीज?

दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर द्वारा प्रोड्यूस और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट (SRE) द्वारा प्रेजेंट की जा रही फिल्म 'गनमास्टर G9' में इमरान और जेनेलिया के अलावा अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-रोमांस फिल्म 27 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के थिएटरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Updated on:
23 Sept 2026 01:00 pm
Published on:
23 Sept 2026 12:33 pm
Also Read
View All