
Farah Khan Reaction on Building Fire Fake News: फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने रविवार, 8 नवंबर को सामने आए वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन वीडियोज में उनकी मुंबई स्थित इमारत में आग लगने का दावा किया गया था, जिसके चलते उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए, फराह ने ऑनलाइन पोर्टल्स को गुमराह करने वाला और सिर्फ क्लिक पाने के लिए सनसनीखेज (Clickbait) कंटेंट फैलाने के लिए फटकार लगाईं। उन्होंने उनसे अपील की कि ऐसी घटनाओं की रिपोर्टिंग करते समय वे जिम्मेदारी से काम लें।
सोमवार, 9 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, फराह ने उन वीडियो में से एक को फिर से शेयर किया, जिसमें इमारत आग की लपटों में घिरी दिख रही थी। उन्होंने साफ किया कि वह इमारत अभी निर्माणाधीन है। इस तरह की सनसनीखेज कवरेज की आलोचना करते हुए उन्होंने लिखा, "ऑनलाइन पोर्टल्स, कृपया जिमीदार बनें!! यह एक निर्माणाधीन इमारत है! सब कुछ सिर्फ 'क्लिकबेट' नहीं हो सकता!"
अपनी इस स्टोरी के जरिए, फराह ने वायरल वीडियो को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया और अपने चाहने वालों और फैंस को भरोसा दिलाया कि इमारत अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है। उन्होंने मीडिया आउटलेट्स की भी आलोचना की, जिन्होंने बिना सही जानकारी दिए ऐसी खबरें फैलाईं।
बता दें कि फराह खान मुंबई के लोखंडवाला स्थित 'ओबेरॉय स्काई हाइट्स' में रहती हैं। हालांकि, उनकी इस पोस्ट से इस बात की पुष्टि हो गई है कि वायरल वीडियो भ्रामक थे, क्योंकि वीडियो में दिख रही इमारत में अभी काम चल रहा है।
काम की बात करें तो, फराह के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 2014 की एक्शन-कॉमेडी 'हैप्पी न्यू ईयर' थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार शामिल थे। हाल ही में, फराह खान ने नेटफ्लिक्स पर रितेश देशमुख के साथ 'लॉक अप' सीजन 2 को को-होस्ट किया था। इस सीजन की विजेता श्रेया कालरा बनीं। उम्मीद है कि आने वाले सीजन में भी फराह, रितेश के साथ होस्ट के रूप में नज़र आएंगी। फराह को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'टोस्टर' में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में थे। इस प्रोजेक्ट में फराह एक अभिनेत्री के तौर पर नजर आई थीं।