बॉलीवुड

‘छैया-छैया’ के लिए Malaika Arora नहीं ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद, फराह खान ने इसलिए कर दिया था रिजेक्ट

Chaiyya Chaiyya 2: 1998 की फिल्म दिल से का आइकॉनिक गाना 'छैंया छैंया' आज भी लोगों को फेवरेट सॉन्ग है। मगर इसके लिए मलाइका अरोड़ा पहली पसंद नहीं थीं, कौन थी ये एक्ट्रेस क्यों हो गई थी रिजेक्ट, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2025, 1:13 PM IST
chaiya chaiya
chaiya chaiya 2

Chaiyya Chaiyya 2: मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर हाल ही में एक व्लॉग में फिर से मिलीं, जहां उन्होंने 1998 की फिल्म दिल से के आइकॉनिक गाने 'छैंया छैंया' को लेकर एक पुराना किस्सा साझा किया।

फराह खान और शिल्पा शिरोडकर

छैया-छैया

फराह खान ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने शिल्पा शिरोडकर को इस गाने के लिए उनके वजन की वजह से मना कर दिया था। फराह ने कहा -"तुम 100 किलो की लगती हो, ट्रेन पर कैसे चढ़ोगी?" इस पर शिल्पा ने मजाक में जवाब दिया, "अगर ‘छैंया छैंया 2’ बना, तो मैं ट्रेन पर सबसे पहले रहूंगी।"

शिल्पा शिरोडकर क्यों हुई रिजेक्ट

शिल्पा ने पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि फराह ने उन्हें 15 दिन का समय दिया था, ताकि वो अपने लुक पर काम कर सकें। हालांकि, तब भी वो गाने के लिए फाइनल नहीं हो पाईं। शिल्पा ने माना कि उन्हें इसका हमेशा अफसोस रहेगा, लेकिन ज़िंदगी में कई और मौके मिले, जिससे वो संतुष्ट हैं।

shilpa shirodkar

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के करियर को इस गाने छैया छैया ने उठा दिया था। उनका ये गाना आज भी सुपरहिट है। शादी पार्टी में ये गाना खूब बजता है और मलाइका अरोड़ा आज भी इस गाने पर परफॉर्म करती दिखाई दे जाती हैं।

शिल्पा शिरोडकर और ‘बारिश’ गाने का कनेक्शन

व्लॉग में फराह खान ने 90 के दशक की फिल्मों को याद करते हुए मजाक किया कि शिल्पा को ‘बारिश सॉन्ग क्वीन’ कहा जाता था। सेट पर लोग कहते थे कि "शिल्पा अपनी बारिश की मशीन और टैंकर लेकर आई है!"

Updated on:
15 Feb 2025, 1:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब