बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस के कारण डूबते-डूबते बचा था फराह खान का करियर!

फराह खान ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है उसमें उन्होंने कहा कि अर्चना पूरन सिंह के कारण उनका कैरियर डूबते डूबते बचा था।
2 min read
• •
Updated: 11 Jan 2022, 10:23 PM IST
farah-khan.jpg

फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) 57 साल की हो गई है। उनका जन्म 9 जनवरी, 1965 को मुंबई में हुआ था। फिल्मों और अपने कोरियोग्राफी को लेकर चर्चा में रहने वाली फराह जितना अपने काम लेकर सुर्खियां बटोरती हैं, उतना ही वो पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुकी हैं। वैसे, आपको बता दें कि फराह आज जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचना उनके लिए उतना आसान नहीं था। उन्हें अपने पिता द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। घर चलाने के लिए फराह ने कुछ लोगों की मदद से बतौर डांसर करियर की शुरुआत की और एक्टर्स के पीछे डांस करने लगीं।

2004 को फिल्म एडिटर शिरीष कुंदर से लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। फराह के तीन बच्चे आन्या, दीवा और जार है। इनका जन्म साल 2008 में एक साथ हुआ था। फराह खान ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है उसमें उन्होंने कहा कि इस अभिनेत्री के कारण उनका कैरियर डूबते डूबते बचा था।

फराह ने कपिल का डांस परफॉर्मेंस देख कर उनपर टिप्पणी करते हुए कहा कि, “ये डांस देख के तो बारिश ही बंद हो जाए।” फराह की इस टिप्पणी पर कपिल कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने फराह खान को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें अर्चना पूरन सिंह का डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए कुछ समय निकालना चाहिए। कपिल की यह बात सुनकर फराह ने खुलासा किया कि उन्होंने कई बार अर्चना को कोरियोग्राफ किया है और अभी भी वह अपना करियर बचाने में कामयाब रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “मेरा करियर डूबते बचा है।” फराह खान की ये बातें सुनकर कपिल जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद फराह खान फिर से कपिल (Kapil Sharma) का मजाक उड़ाती हैं। वह बताती हैं, जब मेरे बच्चे आए थे तो कपिल ने उनसे पूछा, बेटा मेरा शो देखते हो तो उन्होंने बोला- नहीं. कपिल भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, मैंने भी उनसे पूछा था कि बेटा मम्मी की फिल्में देखते हो? तो उन्होंने कहा- बिल्कुल नहीं।

प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन कुछ वक्त पहले वेब सीरीज 'आरण्यक' में नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में दिखेंगी। वहीं कपिल इस वक्त अपने नेटफ्लिक्स कॉमिडी एपिसोड को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसे 28 जनवरी को टेलिकास्ट किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All