बॉलीवुड

सलमान खान की भांजी अलीजेह की ‘फर्रे’ ने रचा इतिहास, वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस में आया कलेक्शन का सैलाब

Farrey Box Office Collection Day 2: सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' का दूसरे दिन का कलेक्शन बम्पर रहा है।
less than 1 minute read
Nov 26, 2023
farrey_box_office_collection_day_2.jpg

Farrey Box Office Collection Day 2: सलमान खान के खानदान से एक और स्टार अलीजेह अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'फर्रे’ से एंट्री कर ली है। अलिजेह की डेब्यू फिल्म ‘फर्रे’ 24 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। अलीजेह की फिल्म उनके मामू सलमान खान की ‘टाइगर 3’ से मुकाबला कर रही है।


दूसरे दिन फर्रे’ की कमाई?
सलमान खान की भांजी की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर 3’ से मुकाबला करना पड़ा रहा है। हालांकि ‘टाइगर 3’ का अब बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है और इसके लिए 5 करोड़ की कमाई करना भी काफी मुश्किल हो गया है। 'फर्रे' की पहले दिन बॉक्स ऑफिस दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई की शुरुआती रिपोर्ट भी आ गई है जिसके मुताबिक अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म की पहले दिन शुरुआतअच्छी रही है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'फर्रे' ने रिलीज के दूसरे दिन 78 लाख की कमाई किया है। फिल्म ने अब तक टोटल 1.3 करोड़ की कमाई कर ली है।

'फर्रे' की 'टाइगर 3' से टक्कर
'फर्रे' थाईलैंड की फिलम बैड जीनियस की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म एग्जाम में हाईटेक चीटिंग पर बेस्ड है। फिल्म लास्ट में आज की जनरेशन को एक मैसेज देती है। 'फर्रे' से अलीजेह के साथ प्रसन्ना बिष्ट और जेन शॉ ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की टाइगर 3 के आगे उनकी भांजी की फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है।

Published on:
26 Nov 2023 09:29 am