बॉलीवुड

‘चश्मे बद्दूर 2’ में सनी सिंह से रोमांस करेंगी फातिमा सना शेख

'चश्मे बद्दूर' इंडियन सिनेमा की एक क्लट मूवी है।
less than 1 minute read
May 27, 2019
Fatima Sana
Fatima Sana

'चश्मे बद्दूर' इंडियन सिनेमा की एक क्लट मूवी है। ओरिजनल फिल्म को साई परांजपे ने निर्देशित किया था जिसमें दीप्ति नवल और फारख शेख लीड स्टार थे। इसके बाद डेविड धवन ने 2013 में इसी कहानी पर 'चश्मे बद्दूर' बनाई थी। जो तापसी पन्नू, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अली जफर और देवेन्दु शर्मा स्टारर थी। अब खबर है कि साजिद सामजी भी फिल्म 'चश्मे बद्दूर' का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

इस रीमेक का टाइटल 'चश्मे बद्दूर 2' लॉक किया गया है। फिल्म में 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम सनी सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को कास्ट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद फीमेल लीड के लिए जैकलीन फर्नांडिस से बात कर रहे थे लेकिन बात बन नहीं पाई।

अब वह फिल्म के लिए फ्रेश पेयर लेना चाहते हैं। इसलिए अब मेकर्स फातिमा से बात कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि फातिमा जल्द इस प्रोजेक्ट्स को फाइनल कर लेंगी। यह कॉमेडी फिल्म इसी साल के आखिर तक फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

Published on:
27 May 2019 05:56 pm
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय