बॉलीवुड

शाहरुख खान की जबरदस्त दीवानी है ये एक्ट्रेस, मुलाकात के बाद पूरे दिन नहीं धोए थे हाथ

शाहरुख खान का चार्म ही ऐसा है कि जो भी उन्हें देखता है फैन बन जाता है। यही कारण हैं कि उनके घर के बाहर भीड़ लगी रहती है। उनकी झलक के लिए केवल आम जनता ही नहीं फिल्म स्टार्स भी दिवाने रहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2021, 9:51 AM IST
Fatima Sana Sheikh did not wash hands after touching Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के देश विदेशों में लाखों करोड़ों चाहने वाले हैं। फिल्मों में अच्छी एक्टिंग के अलावा उनका चार्म ऐसा है कि जो भी उन्हें देखता है उनका फैन बन जाता है। यही कारण हैं कि उनके घर के बाहर भीड़ लगी रहती है। लोग घंटों इस उम्मीद में खड़े रहते हैं कि शाहरुख की एक झलक दिख जाए। इस एक झलक के लिए केवल आम जनता ही नहीं फिल्म स्टार्स भी दिवाने रहते हैं।

ऐसे में आज हम आपको एक एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जो शाहरुख की इस कदर दीवानी हैं कि उन्होंने शाहरुख से एक मुलाकात के बाद पूरे दिन हाथ तक नहीं धोए थे। जबकि पहले शाहरुख के साथ 'वन टू का फोर' में बतौर चाइल्ड ऐक्ट्रेस काम कर चुकीं थीं। लेकिन तब भी उनकी ये मुलाकात बेहद खास रही थी।

दरअसल हम किसी और कि नहीं बल्कि 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) की बात कर रहे हैं। फातिमा ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था और बताया था कि आमिर ने दिवाली पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात शाहरुख खान से करवाई थी। शाहरुख बातों-बातों में जोक सुना रहे थे और..हंसते हुए फातिमा का हाथ शाहरुख के हाथ से टच हुआ था। किंग खान के इसी टच को बार-बार याद करने के लिए, फातिमा ने पूरे दिन हाथ नहीं धोए थे। उन्होंने कहा, अगर शाहरुख खान को इस बारे में पता चलेगा तो शायद वो कभी मेरे साथ काम न करें।

बता दें कि आमिर खान के साथ 'दंगल' से करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा का नाम कुछ समय पहले मिस्टर परफेक्शनिस्ट से जोड़ा जा रहा था। फिल्मों की बात करें तो फातिमा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'सूरज पर मंगल भारी', और 'लूडो' जैसी और भी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

Updated on:
8 Dec 2021, 9:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All