बॉलीवुड

Fighter की 28वें दिन भी नहीं रुकी आंधी, बुधवार को कलेक्शन हुआ सुनामी

Fighter Box Office Collection Day 28 Prediction: ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर महाकाय कलेक्शन कर रही है।  

less than 1 minute read
Feb 21, 2024
फाइटर का बुधवार का कलेक्शन आया सामने

Fighter Box Office Collection: 'फाइटर' फिल्म का बुधवार का कलेक्शन आ गया है। जिसे शुरूआती आंकड़े कहा जा सकता है। फिल्म को थिएटर पर रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं। ऋतिक की 'फाइटर' जो पहले कमाई नहीं कर पाई थी वह 3 हफ्ते बाद दर्शकों को पसंद आ रही है। ये हम नहीं Sacnilk के अर्ली ट्रेड के नबंर्स बता रहे हैं। फाइटर अब बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को जोरदार टक्कर दे रही हैं।

Sacnilk के अर्ली ट्रेड के आंकड़े ये बता रहे हैं कि फाइटर फिल्म अपने अंतिम दिनों में यानी बॉक्स ऑफिस से हटने से पहले तूफानी कमाई कर रही है। फिल्म फाइटर रिलीज के 28वें दिन यानी 21 फरवरी को 14 लाख का कलेक्शन कर सकती है। ये आंकड़े शाम होते-होते बदल सकते हैं। अब ऋतिक रोशनकी फिल्म का कुल कलेक्शन 207.84 करोड़ हो गया है।

'फाइटर' फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 352 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Published on:
21 Feb 2024 02:05 pm
Also Read
View All