बॉलीवुड

Fighter Box Office: रोके नहीं रुक रही ‘फाइटर’ की आंधी, तीसरे दिन कलेक्शन ने काटा बवाल

Fighter Box Office Collection Day 3: 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार फाइट कर रही है। फिल्म ने शनिवार को भी कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है।
less than 1 minute read
Jan 28, 2024
fighter_box_office_collection_day_3_saturday_hrithik_roshan_movie_earn_massive.jpg
फाइटर ने शनिवार को किया करोड़ों का कलेक्शन

Fighter Box Office Collection: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन थिएटर पर बवाल काट दिया है। फिल्म का क्रेज फिल्म के कलेक्शन से देखा जा सकता है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसे वीकेंड की छुट्टी का शानदार फायदा मिला है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर ही 10 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर इतिहास रच दिया था। अब शनिवार को भी फाइटर ने तूफानी कमाई की है। Sacnilk के ट्रेड के आंकड़ों के अनुसार फाइटर ने रिलीज के तीसरे दिन करोड़ों में कलेक्शन किया है आईये जानते हैं कितना पैसा उड़ा ले गई फाइटर...

फाइटर ने तीसरे दिन की करोडों की कमाई (Fighter Box Office Collection Day 3)
Sacnilk
के ट्रेड के मुताबिक फाइटर ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार 27 जनवरी को 28 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 90 करोड़ हो गया है। उम्मीद है कि फाइटर रविवार को 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी।

ओटीटी पर रिलीज होगी फाइटर (Fighter on OTT Netflix Release)
बता दें, 250 से 300 करोड़ी बजट की ये फिल्म जल्द अपनी लागत पूरी कर सकती है। फिर ये अपने प्रॉफिट के लिए कमाई करेगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन से लेकर दीपिका पादुकोण और अनील कपूर ने अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के बाद OTT नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज की जाएगी।

Published on:
28 Jan 2024 09:49 am