बॉलीवुड

‘नीरजा’ और ‘मसान’ फिल्म एडिटर आदित्य वारियर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

वारियर के साथ 'ओमेर्टा' में काम कर चुके मेहता ने रविवार सुबह ट्वीट किया, 'ओमेर्टा' का संपादन....
2 min read
Mar 24, 2019
aditya warrior
aditya warrior

बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की एडिटिंग करने वाले मशहूर एडिटर आदित्य वारियर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फिल्म निर्माताओं हंसल मेहता और ओनिर ने आदित्य वारियर के निधन पर शोक जताया है। आदित्य ने कई फिल्मों का संपादन किया था।

वारियर के साथ 'ओमेर्टा' में काम कर चुके मेहता ने रविवार सुबह ट्वीट किया, 'ओमेर्टा' का संपादन और मेरे काम के लिए विजुअल प्रमोशन करने वाले आदित्य वारियर का निधन हो गया है। दुखद खबर। वह अच्छे इंसान, महान सहकर्मी और शानदार संपादक थे। उन्हें मृत बताना अजीब और बुरा लग रहा है।'

अब तक आदित्य ने कई फिल्मों के ट्रेलर और उनके विजुअल प्रमोशन को कट और एडिट करने काम किया है। इन फिल्मों में 'तेरा इंतजार', 'शोरगुल', 'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड', 'सोनाली केबल', 'पुरानी जींस', 'सिंह साहेब दी ग्रेट', 'आइलैंड सिटी', 'वोडका डायरीज', 'पूर्णा', 'पार्टिशनः 1947', 'मसान', 'मागारिटा विद ए स्ट्रा', 'हाई जैक', 'ट्रैप्ड', 'रमन राघव 2.0', 'हंसी तो फंसी', 'ओमेर्टा', 'नीरजा', 'शानदार', 'मंटो', 'गोलियों की रासलीला राम लीला' जैसे नाम शामिल हैं।

ओनिर ने मेहता की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। स्तब्ध और दुखी हूं। आदित्य वारियर ने मेरी फिल्म 'आई एम' के प्रोमोज का संपादन किया था और उनके साथ काम करके अच्छा लगा था।

Published on:
24 Mar 2019 07:23 pm