
हाल में टीवी कलाकार मौनी रॅाय ने हमेशा से टीवी के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर रही हैं। मौनी की एक्टिंग को तो लोग पसंद करते ही हैं लेकिन उनका फैशन सैन्स भी लोग फॉलो करते हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी वजह से कई लड़कियां मौनी को फॉलो करती हैं। वैसे आपको बता दें मौनी को डंास का भी काफी शौक है। हाल में मौनी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडिय़ो अपलोड किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह आफरीन गाने पर कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में उन्होंने एक केप्शन भी डाला है जिसमें लिखा है,- प्रेक्टिस, प्रेक्टिस। अगर मौनी रॅाय के फिल्मी करियर की बात की जाए तो जल्द ही मौनी बॅालीवुड के एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म गोल्ड निर्देशक रीमा कागती के निर्देशन में बनने वाली है। इस फिल्म की कहानी आजाद भारत के सबसे पहले ओलम्पिक गोल्ड पर आधारित है जिसे भारत ने साल 1948 के ओलम्पिक खेलों के दौरान जीता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को अगले 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाएगा।
अगर अक्षय कुमार के करियर की बात की जाए तो इन दिनों अक्षय अपनी आने वाली फिल्म पैडमेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही वे जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 2.0 में भी एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2.0 का ट्रेलर इसी दिसंबर के रिलीज किया जाएगा।
उनके जन्मदिन पर तो अब ये ही दुआ है की अक्षय की ये फिल्म भी बॅाक्स ऑफिस पर खूब सफलता हांसिल करे। साथ ही इस फिल्म से एक्ट्रेस मोनी रॅाय को भी बॅालीवुड में ग्रीन सिग्नल मिल जाए और वे इंडस्ट्री में खूब सफलता हांसिल करे।