बॉलीवुड

करोड़ों में खेल गए शाहिद कपूर! नई फिल्म के लिए मांगी ऐसी ‘भारी’ कीमत कि प्रोड्यूसर्स के छूटे पसीने

Film O’Romeo Cast: शाहिद कपूर की नई फिल्म की खबरें फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियों में हैं, खासकर उनके फीस को लेकर बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर की डिमांड से फिल्म प्रोड्यूसर्स के पसीने छूट गए।

2 min read
Jan 24, 2026
O’Romeo ( सोर्स: x @kkhushhiii)

Film O’Romeo Cast: जब भी बॉलीवुड में सीनियर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और सुपरस्टार शाहिद कपूर की जोड़ी साथ आती है, तो पर्दे पर कुछ जादुई और यादगार देखने को मिलता है। बता दें, 'कमीने' और 'हैदर' जैसी बेहतरीन फिल्मों के बाद अब ये जोड़ी "ओ रोमियो" (O Romeo) के साथ वापसी कर रही है। अब फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में फिल्म की स्टारकास्ट को मिली मोटी फीस की हो रही है। तो आइए जानते हैं शाहिद कपूर से लेकर नाना पाटेकर तक, इस फिल्म के लिए कौन-से स्टार्स ने कितनी फीस वसूली है।

ये भी पढ़ें

अक्षय-रितेश की ‘दूसरों के घर जाकर…’वाली लाइन ने बढ़ाया विवाद, वीडियो वायरल

(Hussein Ustara)
फीस -45 करोड़ रुपये

विशाल भारद्वाज की इस दुनिया में 'रोमियो' यानी शाहिद कपूर 'हुसैन उस्तारा' के खौफनाक किरदार में नजर आने वाले है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद ने इस फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस ली है। ये उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्ट्ररों की लिस्ट में शामिल करता है, एक्टर की इस डिमांड से फिल्म प्रोड्यूसर्स की पसीने छूट गए है।

तृप्ति डिमरी (Afsha)
फीस- 6 करोड़ रुपये

फिल्म में 'अफ्शा' का लीड रोल निभाने वाली तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता इन दिनों 7वें आसमान पर है और उन्होंने इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। तो तृप्ति को मौजूदा दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जा रहा है।

अविनाश तिवारी और तमन्ना भाटिया
फीस 7-7 करोड़ रुपये

सबसे मजेदार बात ये है कि फिल्म के विलेन 'जलाल' का रोल निभाने वाले अविनाश तिवारी को लीड एक्ट्रेस तृप्ति से भी ज्यादा यानी 7 करोड़ रुपये मिले हैं। तो वहीं, एक अहम भूमिका निभाने वाली तमन्ना भाटिया ने भी अपने रोल के लिए 7 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली है।

नाना पाटेकर (Ismail Khan)
फीस- 4 करोड़ रुपये

सीनियर एक्टर नाना पाटेकर फिल्म में 'इस्माइल खान' के अहम किरदार में दिखने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस ली है। बता दें, पर्दे पर उनकी मौजूदगी फिल्म को एक अलग गंभीरता प्रदान करने वाली है।

दिशा पटानी (Julie)
फीस- 2 करोड़ रुपये

एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्म में 'जूली' नाम की एक डांसर के रोल में नजर आएंगी। उन्होंने अपनी भूमिका के लिए 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

'ओ रोमियो' की कहानी आजादी के बाद के मुंबई की है, जहां तेजी से बदलते शहर के साथ अंडरवर्ल्ड का काला साया गहराने लगता है। ट्रेलर के मुताबिक, अफ्शा (तृप्ति) अपने किसी काम के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट किलर (शाहिद) की मदद लेती है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार की एक अनोखी दास्तान शुरू हो जाती है।

बता दें, विशाल भारद्वाज के जरिए निर्देशित ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है। वेलेंटाइन वीक के मौके पर रिलीज हो रही ये फिल्म एक्शन, रोमांस और सस्पेंस का बेहतरीन मेल साबित हो सकती है। अब देखना ये होगा कि करोड़ों के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी धमाका करती है।

Updated on:
24 Jan 2026 12:00 pm
Published on:
24 Jan 2026 11:58 am
Also Read
View All

अगली खबर