बॉलीवुड

‘पुनीत सुपरस्टार जाहिल और गंवार हैं’ कहकर फैजान ने दर्ज कराई पुनीत के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

Puneet Superstar: बिग बॉस ओटीटी से फेमस पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पुनीत के खिलाफ शिकायत फैज़ान नाम के शख्स ने है।

less than 1 minute read
Jul 06, 2023
पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Puneet Superstar: पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में निकाल दिया गया था। जिसके बाद कुछ लोग पुनीत के दोबारा वापसी की मांग कर रहे थे। इसी बीच अब पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुनीत के खिलाफ शिकायत फैज़ान अंसारी ने की है। उन्होंने पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ भोपाल में मुकदमा दर्ज करवाया है। फैज़ान का कहना है कि उन्होंने पुनीत सुपरस्टार पर कमेंट किया था, जिसके बाद से फैज़ान को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा- फैजान
पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज कराने वाले फैजान ने कहा कि उन्होंने पुनीत के खिलाफ कमेंट कर दिया था जिसके बाद से उन्हें धमकियां मिल रहीं हैं। 'अपने शिकायत पत्र में फैज़ान ने बताया कि एक इंटरव्यू में उन्होंने पुनीत सुपरस्टार पर बात की थी। फैज़ान ने कहा कि उन्हें लगता है पुनीत सोशल मीडिया स्टार जरूर हैं लेकिन अनपढ़ हैं। उन्हें बात करने की तमीज़ नहीं है। वो जाहिल और गंवार हैं। फैज़ान ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है पुनीत सुपरस्टार को 'बिग बॉस OTT 2' में नहीं जाना चाहिए था। क्योंकि उसमें पढ़े-लिखे, सभ्य लोग जाते हैं। अपने शिकायत में फैज़ान ने कहा है कि उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है और अगर आने वाले समय में उनके साथ कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी पुनीत सुपरस्टार की होगी।

Published on:
06 Jul 2023 03:33 pm
Also Read
View All