बॉलीवुड

सलमान की इन 5 फिल्मों ने पहले वीकेंड पर की ताबड़तोड़ कमाई, जानें किसने कितना कमाया

'प्रेम रतन धन पायो' ने 4 दिन लंबे वीकेंड में 129.77 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
3 min read
• •
Jun 15, 2018
race 3
race 3

बॉलीवुड दबंग खान सलमान स्टारर फिल्म 'रेस 3' आज रिलीज गई है। जिस तरह इस फिल्म के ट्रेलर और पोसटर के आने को बाद जो माहौल बना हुआ था उससे इस बता का अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन बॉक्स आॅफिस पर कमाल दिखाएगी। इससे पहले भी सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' कमाई के कामले में अच्छी साबित हो चुकी है। आइए जातने हैं सलमान की 5 सबसे बड़ी वीकेंड ग्रॉसर्स के बारे में जो कुछ इस प्रकार हैं...

1. सुल्तान:
अनुष्का शर्मा अभिनित फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान ने एक पहलवान का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसका एब सबसे बड़ा कारण ये भी रहा है कि 'सुल्तान' को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन लंबा वीकेंड मिला था।

2. प्रेम रतन धन पायो:
सलमान ने सालों बाद इस फिल्म के साथ अपने पसंदीदा डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ काम किया था। सूरज की फिल्म में सलमान ने पारिवारिक शख्स की भूमिका निभाई थी। इ 'प्रेम रतन धन पायो' ने 4 दिन लंबे वीकेंड में 129.77 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

3. एक था टाइगर:
'टाइगर जिंदा है' सलमान के हिट्स मूवी की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म को डायरेक्टर कबीर खान ने बनाया है। इस फिल्म को 5 दिन के लंबे वीकेंड की मदद मिली थी। इसने पहले 3 दिनों में 116.05 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही थी।

4. टाइगर जिंदा है:
साल 2017 के अंत में रिलीज हुई भाईजान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआदार कमाई करते हुए पहले वीकेंड में 114.93 करोड़ रुपये कमा डाले थे। फिल्म में दर्शकों ने सलमान संग कटरीना की जबरदस्त केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था।

5. बजरंगी भाईजान:
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' न सिर्फ दर्शकों ने सराहा था बल्कि आमिर खान ने भी पसंद किया था। बता दें कि आमिर जब फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को देखकर सिनेमाघर से बाहर आये थे तब उनकी आंखों में आंसू थे। आमिर का इस दौरान का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 102.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Published on:
15 Jun 2018 11:16 am
Also Read
View All
Box Office Report: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ ने ओपनिंग पर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ को पछाड़ा, जानें रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का हाल

‘आप US के नागरिक हैं देश में दखलअंदाजी न करें’, अभिनेता इमरान खान पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- यहां बहुत ड्रामा चल रहा है

गरबा इवेंट से मुस्लिमों को जबरन निकालने पर लोकगायक आदित्य गढ़वी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा मंच संगीत और भक्ति के लिए है

Rise And Fall 2 में अब होगा बड़ा धमाका, सीजन 1 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहे पवन सिंह की हो सकती है वापसी

‘मां का मुझे फोन आया’, नाना पाटेकर के निधन के 8 दिन बाद बेटे मल्हार का छलका दर्द, बोले- मैं सदमे में चला गया