
डेजी शाह एक बार फिर सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3'में नजर आ रही हैं।

सलमान खान स्टाटर फिल्म 'रेस 3' आज रिलीज हो गई है।

इससे पहल डेजी सलमान के साथ 'जय हो' में काम कर चुकी हैं।

बता दें कि डेजी एक बैकग्राउंड डांसर थीं और उन्हें फिल्मों में लॉन्च करने के पीछे सलमान खान का हाथ है।

डेजी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की टीम में बैकग्राउंड डांस थीं। डेजी इससे पहले फिल्म 'तेरे नाम' में भी डांसर के तौर पर काम कर चुकी हैं।