22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ में हमजा का ‘भूतिया अवतार’ देख उड़ जाएंगे होश, सामने आया BTS वीडियो

Ranveer Singh Makeup Transformation Video: मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने वायरल वीडियो में 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए रणवीर सिंह के 'भूतिया लुक' का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे देख फैंस हैरान हो गए हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 22, 2026

Ranveer Singh Ghost Look in Dhurandhar 2

मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन BTS वीडियो। (फोटो सोर्स: preetisheel/instagram)

Ranveer Singh Makeup Transformation Video: 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू लोगो के सिर चढ़कर बोला रहा है, सोशल मीडिया पर हर दूसरा पोस्ट 'धुरंधर 2', उसके कलकारों या उसमें दिखाए गए किरदारों की असली कहानी से जुड़ा हुआ होता है। अब इसके पर्दे के पीछे की एक झलक ने फिल्म को देखने की उत्सुक्ता को और भी बढ़ा दिया है। ऐसा ही एक पोस्ट इंस्टग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह के 'Ghost Look' का BTS वीडियो शेयर किया गया है। बता दें कि इस टाइमलैप्स वीडियो को पॉपुलर मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह रणवीर सिंह का एक खौफनाक 'परछाइयों से जन्मा भूत' (Ghost Born of Shadows) के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन किया गया।

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह का खौफनाक ट्रांसफॉर्मेशन (Ranveer Singh Makeup Transformation Video)

प्रीतिशील ने सोशल मीडिया पर ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा, '"जब आपका मन थक जाता है, तो भ्रम अपने झूठ को ऐसे रंगों में रंग देता है जिन पर आप विश्वास करने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।"

जानकारी के लिए बता दें कि रणवीर सिंह का ये डरावना लुक 'धुरंधर 2' के एक महत्वपूर्ण सीन में दिखाई देता है। एक ऐसा सीन जहां आपकी सोच और वास्तविकता धुंधली होने लगती हैं। बारीकी से किए गए काम और कई परतों वाले प्रोस्थेटिक्स के इस्तेमाल से, यह ट्रांसफॉर्मेशन एक अलौकिक, लगभग रहस्यमय उपस्थिति को दर्शाता है जो दृश्य के मनोवैज्ञानिक तनाव को और बढ़ा देता है।

बारीकी से किया गया काम और कई लेयर वाले प्रोस्थेटिक्स के इस्तेमाल से यह ट्रांसफॉर्मेशन एक अलग और रहस्यमय लुक देता है, जो सीन की गंभीरता और तनाव को और ज्यादा बढ़ा देता है।

क्या है इस ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी (Story of This Transformation in Dhurandhar 2)

फिल्म के एक भावुक सीन से हमजा और उसके दोस्त पिंडा के बीच ‘भूतिया’ लुक की कहानी जुड़ी है। जो दोनों बचपन में अच्छे दोस्त थे, वही अब एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं, जिससे उनके बीच गहरा टकराव देखने को मिलता है। पिंडा हमजा की असलियत पहचान लेता है और उससे पूछता है, "घर की याद नहीं आई जस्सी?"

इस सीन के दौरान, पिंडा नशे की हालत में मतिभ्रम यानी दिमाग के धोखे का शिकार हो जाता है। नशे की हालत में वो ऐसी स्थिति में पहुंच जाता हैं, जहां उसके वो चीज दिखती है जो असल में है ही नहीं। अपनी बदली हुई अवस्था में वो हमजा को अपने दोस्त के चेहरे के रूप में नहीं, बल्कि एक धुंधली, भूत जैसी आकृति के रूप में देखता है। यहीं से सामने आता है 'परछाइयों से जन्मा भूत' में रणवीर सिंह का भूतिया रूप, जो स्क्रीन पर भावनाओं और दिमागी संघर्ष को और ज्यादा गहरा और असरदार बना देता है। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई होती है जो बेकाबू हो जाती है।

प्रीतिशील सिंह को मिला चुका है नेशनल अवॉर्ड

प्रीतिशील सिंह भारत की जानी-मानी मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट हैं, जो फिल्मों में कलाकारों के लुक को पूरी तरह बदलने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और अपने बारीक और रियलिस्टिक मेकअप के लिए पहचानी जाती हैं। उनके काम में खास तौर पर प्रोस्थेटिक मेकअप शामिल होता है, जिससे किरदार और भी असली और प्रभावशाली लगते हैं। प्रीतिशील सिंह डिसूजा को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2023) में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।