22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लव जिहाद’ के बीच फंसी मोनालिसा के चाचा ने किया बड़ा खुलासा, बोले- फरमान उसे ‘दीदी’ बोलता था

Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की फरमान खान से शादी ने परिवार द्वारा 'लव जिहाद' के आरोपों को जन्म दिया है, जिसमें धोखे, विश्वासघात और एक चौंकाने वाले भाई-बहन वाले रिश्ते के दावे शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 22, 2026

Monalisa Marriage Controversy

मोनालिसा के चाचा ने किया चौंकाने वाला खुलासा। (फोटो सोर्स: @ians_india, X)

Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा भोसले और उसके मुस्लिम पति फरमान खान की कहानी में अब एक और मोड़ सामने आ गया है। मोनालिशा और फरमान की शादी अब लव जिहाद और पारिवारिक विवाद में बदल गई है। परिवार के खिलाफ जाकर हुई इस शादी पर आये दिन नए खुलासे हो रहे हैं। कभी मोनालिसा की नाबालिग उम्र को लेकर, तो कभी लव जिहाद को लेकर। इन सबके बीच अब एक नई बात सामने आई है।

मोनालिसा के चाचा ने एक चौंकाने वाला खुलासा (Monalisa Marriage Controversy)

शादी के बाद लव जिहाद में फंसी मोनालिसा और फरमान की शादी पर अपन मोनालिसा के ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक टेलीफोनिक इंटरव्यू के दौरान उसके चाचा, विजय भोसले ने बताया कि फरमान खान मोनालिसा को 'दीदी' कहकर बुलाता था और मोनालिसा को अपनी बहन की तरह मानता था। उन्होंने आगे कहा कि दोनों की शादी के बाद ये रिश्ता पूरी तरह टूट गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।

इसके आगे चाचा ने बताया, 'फरमान महाकाल मंदिर में पूजा करने उज्जैन आया था और उस समय उसने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार रुद्राक्ष की माला और तिलक जैसे हिंदू धार्मिक चीजें धारण की हुई थीं। वो हमेशा मोनालिसा को बहन की तरह मानता था और उसे दीदी कहकर बुलाता था। हमें जरा भी अंदाजा नहीं था कि जो व्यक्ति उसे दीदी कहता था, वही, इस रिश्ते की पवित्रता को पूरी तरह नष्ट कर देगा।'

हमारे परिवार को धोखा दिया गया

उन्होंने बताया कि फरमान ने चुपके से रील और गाने ऑनलाइन अपलोड करके मोनालिसा और उनके पिता को अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ मोनालिसा ही नहीं, पूरा परिवार इस जाल में फंस गया। इसके आगे विजय भोसले ने कहा, 'फरमान उनसे कहता था, 'सिर्फ एक महीने के प्रशिक्षण में तुम बहुत ऊंचाइयों को छू लोगे, तुम्हारी जिंदगी इस तरह बदल जाएगी कि तुम मुझे हमेशा याद रखोगे।'

मोनालिसा को भड़काया गया

विजय भोसले ने ये भी बताया कि जब उन्होंने अपने छोटे भाई और मोनालिसा के पिता जय सिंह से पूछा कि वो व्यक्ति कौन था, तो जय सिंह ने जवाब दिया कि वो मोनालिसा को 'बहन' कहकर बुलाता था और उन्हें पापा कहता था। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि फरमान और उसके साथियों ने मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा और उसके प्रशिक्षक महेंद्र लोधी के खिलाफ भड़काया और बाद में उसे केरल ले गया।

मोनालिसा ने आरोपों का खंडन किया

बढ़ते विवाद के बीच, मोनालिसा ने 'लव जिहाद' के आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि 'मैं फरमान से प्यार करती हूं और मैंने ये शादी अपनी मर्जी से की है और ये भी बताया कि मेरे पेरेंट्स जबरन मेरी शादी मेरे बुआ के बेटे से करवाना चाहते थे, लेकिन मुझे वो शादी नहीं करनी थी।'

बता दें कि मोनालिसा और फरमान खान ने 11 मार्च को पहले कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज की थी और उसके बाद केरल के एक मंदिर में पूरे हिन्दू रीति-रिवाजों से साथ फेरे लिए थे। इस शादी में केरल के कुछ बड़े लोग भी शामिल हुए थे। शादी के बाद से ही परिवार का बुरा हाल है। मोनालिसा की फैमिली सरकार से लगातार अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए मदद मांग रहा है।