
नववर्ष 2020 शुरू हो गया और इसी के साथ कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में राजकुमार राव की 'लूडो'(Ludo) भी शामिल है। मूवी से उनके फर्स्ट लुक शेयर किए गए हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वे लड़की के गेटअप में नजर आ रहे हैं। एक्टर का लड़की वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके बाल लंबे हैं और बाइक पर बैठे हैं। बाइक पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के डायलॉग 'कोई शक' के साथ उनकी तस्वीर भी लगी हुई है।
उन्हें मेअकप के जरिए खूबसूरत लड़की बनाया गया है। इस लुक में राजकुमार राव को पहचानना मुश्किल है। बता दें कि वे अपने किरदारों और लुक के साथ एक्पेरिमेंट करते रहते हैं। फैंस को उनका यह रूप काफी पसंद आ रहा है।
अनुराग बासु की इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और फातिमा सना शेख भी अहम किरदारों में हैं। बताया जा रहा है कि इसमें चार अलग-अलग स्टोरीज दिखाई जाएंगी। ये फिल्म 24 अप्रेल को रिलीज होगी।