बॉलीवुड

डाइट छोड़ Malaika Arora ने समोसे और कचौड़ी का लिया स्वाद, वायरल हुआ एक्ट्रेस का यह अंदाज

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने लिया समोसे और कचौड़ी का स्वाद फिटनेस की वजह से मशहूर हैं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर फैंस से कही खास बात
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2021, 9:20 AM IST
Fitness Freak Malaika Arora Enjoyed Samosa-Kachori Pics Goes Viral
Fitness Freak Malaika Arora Enjoyed Samosa-Kachori Pics Goes Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनके लिए उनकी बढ़ती उम्र बस उनके लिए एक संख्या हैं। जिसमें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का नाम सबसे पहले आता है। मलाइका बी-टाउन में अपनी फिट और टोंड बॉडी की वजह से जानी जाती हैं। अक्सर उन्हें योगा और जिम करते हुए ही स्पॉट किया गया है। इस बीच मलाइका का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी हैरान हो गए हैं और वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का जो वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, उसमें मलाइका समोसे और कचौड़ी का स्वाद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। मलाइका ने समोसे और कचौड़ी खाते हुए का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि बिल्कुल सच है। #CheatSunday। वीडियो में मलाइका आंखे बंद कर खाने का स्वाद लेती हुईं दिखाई दे रही हैं। फिफिटनेस फ्रीक के नाम से मशहूर मलाइका की यह डाइट देख फैंस को हैरान हो गए हैं। साथ ही कमेंट कर सभी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिटनेस के साथ-साथ मलाइका अपने रिलेशनशिप की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस का एक योगा स्टूडियो है। जिसका नाम 'दिवा' है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स यहां योगा सीखने आते हैं।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी