बॉलीवुड

फॉर्ब्स की अंडर 30 लिस्ट में शामिल ​हुई अनुष्का शर्मा

अनुष्का को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा इनफ्लुएंशियल पर्सन माना जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 4:45 PM IST
anushka sharma
anushka sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर विराट कोहली की धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। विराट से शादी करने के बाद से अनुष्का की पॉपुलैरिटी में जैसे 'चार चांद' लग गए हों। हाल ही में फॉर्ब्स द्वारा एशिया की अंडर 30 लिस्ट जारी की गई है और इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है।

सबसे ज्यादा इनफ्लुएंशियल पर्सन:
बता दें कि अनुष्का को सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा इनफ्लुएंशियल पर्सन माना जा रहा है। इसके साथ ही अब फोर्ब्स द्वारा जारी की गई अंडर 30 एशिया की इस लिस्ट में भी अनुष्का का नाम शामिल हुआ। वहीं हाल ही में किक्रेटर विराट कोहली को भी इंस्टाग्राम द्वारा मोस्ट एंगेजिंग अकाउंट का अवॉर्ड मिला है।

कॅरियर की शुरुआत :
अनुष्का शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। इसके बाद से अब तक वह लगभग 15 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' शुरू किया है। प्रोडक्शन का काम वह अपने भाई के साथ मिल कर रही हैं। यहीं नहीं उन्होंने पिछले साल ही अपना क्लोथिंग ब्रांड 'नुश' भी लॉन्च किया।

अपकमिंग प्रोजेक्ट:
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई-धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग यूपी और मध्यप्रदेश में की जा रही है। यह फिल्म यशपाल फिल्म के बैनर तले है बन रही है। इसका निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया पर आधारित है। जो कि गांधी जयंती 2 अक्टूबर को देश के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। वहीं हाल ही में अनुष्का की फिल्म 'परी' रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन क्रिटिक्स द्वारा उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। साथ ही उन्होंने इस फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया। खबर है कि उनकी इस हॉरर फिल्म का तमिल रीमेक बनाने की प्लानिंग चल रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘गोविंदा आज जो खा रहे हैं वो मेरे भाग्य का है’, सुनीता आहूजा ने फिर अपने रिश्ते पर की बात, बोलीं- मैं सच का साथ देती हूं

‘रामायण’ देखकर स्टॉकहोम में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, अनुपम खेर बोले- मेरा मन खुशी और गर्व से भर गया

एक ही छत के नीचे आए मलाइका अरोड़ा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, दिवाली पार्टी में दिखे सितारे

Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायाण ने ओपनिंग पर किया धमाका, पहले दिन तोड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा