6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागी-2: इस हाल में पहुंचे टाइगर श्राफ तो पागल हो गई पब्लिक, देखें वीडियो

फिल्‍म बागी-2 के प्रमोशन के लिए टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में पहुंचे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Mar 2018, 10:51 AM IST

baaghi 2

ग्रेटर नोएडा। अपनी फिल्‍म के प्रमोशन लिए फिल्‍म सितारें अक्‍सर आपको नोएडा में दिख सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ फिल्‍मों की शूटिंग भी इस समय वेस्‍ट यूपी में चल रही है। सोमवार को टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में पहुंचे। यहां उन्‍होंने ठुमके भी लगाए। वह अपनी फिल्‍म बागी-2 के प्रमोशन के लिए यहां आए थे।

एनकाउंटर के खौफ से भाजपा नेता का हत्‍यारोपी पहुंचा थाने, पुलिस पहचान भी न सकी

ग्रेटर नोएडा के कॉलेज पहुंचे

इन दिनों टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अपनी अगली फिल्म 'बागी-2' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी-2 30 मार्च को रिलीज होनी है। हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रह है। एनर्जी से भरे टाइगर और फ‍िल्म की हिरोइन दिशा पटानी फिल्म को प्रमोट करने के लिए हेलीकॉप्टर से सोमवार को ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में पहुंचे। तपती धूप और कई घंटों का लंबा इंतजार भी फैन्स के जनून को कम नहीं कर पाया। हर कोई अपने चहेते स्टार की एक झलक को बेताब रहा। टाइगर श्राफ और दिशा का उत्साह हजारों लोगों की भीड़ ने बढ़ाया।

यूपी के इस शहर में बिल्डरों को भारी पड़ेगा बॉयर्स को चक्कर कटवाना, जानिए क्या है मामला

30 मार्च को होगी रिलीज

हेलीपैड से लेकर स्टेज तक टाइगर ने हजारों की भीड़ के उत्साह को दोगुना कर दिया। फैन्स ने भी अपने कलाकारों के साथ-साथ बागी-2 के गानों पर जमकर ठुमके लगाए। आपको बता दें कि हमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'बागी-2' 30 मार्च को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में रणदीप हुड्डा , मनोज बाजपेयी और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यूपी के सहारनपुर में बच्चाें के साथ जा रही महिला से सरेआम लूट हुई ताे एेसे सहम गए बच्चे

गाजियाबाद में हुई सुई धागा की शूटिंग

वहीं, इस समय फिल्‍म सुई-धागा की शूटिंग गाजियाबाद में चल रही है। इसमें वरुण धवन और अनुष्‍का शर्मा लीड रोड में हैं। सोमवार को उन्‍होंने मुरादनगर में फिल्‍म के कुछ दृश्‍य फिल्‍माए। इस दौरान वहां जमा हुई भीड़ को उनके बॉडीगार्ड्स के द्वारा हटा दिया गया।

मुरादाबाद एसएसपी की नयी पहल से हो रही यूपी पुलिस की वाहवाही