सहारनपुर।
सहारनपुर में जिस पॉइंट पर करोड़ों रुपए की डकैती पड़ी थी वहीं पर एक बार फिर से खुलेआम बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के साथ लूट करके सनसनी फैला दी। बच्चों के साथ बैटरी रिक्शा से घर लौट रही महिला काे तनिष्क शाेरूम के पास बाइक सवार दाे बदमाशाें ने लूट लिया आैर दुस्साहसिक ढंग से इस वारदात काे अंजाम देकर फरार हाे गए। महिला ने शोर मचाया ताे यूपी 100 टीम ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इस घटना के बाद महिला के साथ मौजूद बच्चे सहम गए और रो पड़े बाद में महिला ने अपने परिवार वालों को फोन करके मौके पर बुलाया तो पुलिस ने महिला से घटना की तहरीर लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया।