5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के सहारनपुर में बीजेपी नेता की बेटी से छेड़छाड़, विराेध करने पर अपहरण का प्रयास

सहारनपुर शहर के बीचाे-बीच ज्वालानगर में तीन युवकाें ने बीजेपी नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़ आैर विराेध करने पर अपहरण का प्रयास की घटना सामने आई है।

2 min read
Google source verification
crime

दलित की पिटाई

सहारनपुर।

शहर के बीचाेबीच बीजेपी नेता की बेटी के साथ तीन युवकाें ने छेड़छाड़ कर दी। आराेप है कि विराेध करने पर इन्हाेंने लड़की के अपहरण का प्रयास करते हुए उसे गाड़ी में खीचने का प्रयास किया आैर इस छीना-झपटी में लड़की की साेने की चेन लूटकर फरार हाे गए। दुस्साहसिक ढंग से शहर के बीच इस तरह से वारदात हाेने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपाई माैके पर इकट्ठठा हाे गए काेतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद से आराेपी फरार हैं।

घटना साेमवार रात की है। काेतवाली नगर क्षेत्र के माेहल्ला ज्वालानगर में रहने वाले भाजपा नेता की बेटी के साथ तीन लड़काें ने छेड़छाड़ कर दी। आराेप है कि जब लड़की ने छेड़छाड़ का विराेध किया ताे युवकाें ने लड़की का हाथ पकड़ लिया आैर उसे खीचने का प्रयास करने लगे। इस दाैरान हुई खीचातानी में आराेपी युवकाें ने लड़की के गले से चेन ताेड़ ली । यह घटना देखकर आस-पास लाेग इकट्ठा हाेने लगे ताे आराेपी युवक लड़की काे छाेड़कर फरार हाे गए। कुछ लाेगाे का यह भी कहना है कि जब लड़की के परिवार वालाें ने युवकाें के इस कृत्य का विराेध किया ताे आराेपी युवकाें ने लड़की के परिवार के लाेगाें के साथ मारपीट कर दी । यह अलग बात है कि इस घटना आैर मारपीट का काेई जिक्र तहरीर में नहीं है।

घटना के बाद से आराेपी फरार

इस घटना के बाद से आराेपी फरार बताए जा रहे हैं। काेतवाली पुलिस ने आराेपियाें के घर के सामने डेरा डाल लिया है। बताया जा रहा है कि तीनाें आराेपी आैर उनके परिवार के लाेग इस घटना के बाद से फरार हैं। इनमे से एक आराेपी का पिता जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के आवास पर काम करता है यह चर्चा भी इस घटना के बाद भाजपाईयाें के बीच हाे रही है।

काेतवाली में लगाए जय श्री राम के नारे

इस घटना के बाद भाजपा के युवा नेता बड़ी संख्या में काेतवाली नगर पहुंच गए थे। इनके अलावा पूर्व विधायक राजीव गुंबर समेत अन्य भाजपाई भी काेतवाली पहुंचे आराेपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काेतवाली पहुंचने वाले भाजपाईयाें में युवाआें का एक गुट भी था जिसने तहरीर देने के बाद काेतवाली में ही खड़े हाेकर अपनी सेल्फियां ली आैर जय श्री राम के नारे भी लगाए।

मामले की जांच चल रही है

सिटी काेतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना की तहरीर आ गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।