6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनकाउंटर के खौफ से भाजपा नेता का हत्‍यारोपी पहुंचा थाने, पुलिस पहचान भी न सकी

कुख्यात सुंदर भाटी के भतीजे व 50 हजार के इनामी बदमाश शेरू ने बिसरख कोतवाली में किया सरेंडर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Mar 2018, 9:46 AM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस के ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बाद अब बदमाश खुद थाने पहुंचने लगे हैं। एनकांउटर की वजह से कभी पश्चिमी यूपी में खौफ का कारोबार करने वाले बदमाश अब खुद डरे हुए हैं। सोमवार को भाजपा नेता शिव कुमार की हत्‍या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात सुंदर भाटी के भतीजे शेरू ने बिसरख कोतवाली में सरेंडर कर दिया। वहीं, इस सरेंडर से पुलिस पर भी कई सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो भी वायरल किया है, जिसमें पुलिसकर्मी उसे पहचान नहीं सके। आपको बता दें क‍ि 17 मार्च को सुंदर भाटी के भाई सहदेव और भतीजे अनिल ने शामली पहुंचकर कोतवाली में सरेंडर किया था। उस समय वहां के एसपी अजयपाल शर्मा थे, जिनके पास अब गौतमबुद्ध नगर जिले की कमान है।

यूपी के सहारनपुर में बच्चाें के साथ जा रही महिला से सरेआम लूट हुई ताे एेसे सहम गए बच्चे

शेरू ने किया सरेंडर

सोमवार को 50 हजार के इनामी बदमाश शेरू भाटी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वह कुख्‍यात सुंदर भाटी का भतीजा है। उसका कहना है कि पुलिस लगातार उसके घर पर दबिश दे रही थी, जिसके कारण उसे डर था कि कहीं उसका एनकाउंटर न कर दिया जाए। हालांकि, उसने भाजपा नेता की हत्‍या में हाथ होने से इनकार कर दिया।

मुरादाबाद एसएसपी की नयी पहल से हो रही यूपी पुलिस की वाहवाही

25 से ज्‍यादा की हो चुकी है गिरफ्तारी

उधर, एसएसपी अजयपाल शर्मा का कहना है कि सभी थानों को निर्देश दिए गए है कि वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ की जाए। अब तक जो कार्रवाई हुई है, उसके अच्छे परिणाम आए हैं। उन्‍होंने कहा कि 25 से ज्यादा बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज कुछ बदमाशो ने सरेंडर किया है, जिसमे सुंदर भाटी गैंग का 50 हजार का इनामी शेरू भी है। वह भाजपा नेता की हत्या में वांछित चल रहा था। उनका प्रयास क्राइम पर कंट्रोल करना है।

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र में सामने आया दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला, देखें वीडियो

पुलिस के वीडियो से उठे सवाल

वहीं, बदमाश के सरेंडर पर सवाल उठने लगे हैं। जिस बिसरख कोतवाली से शेरू वांछित चल रहा था, वह उसी कोतवाली में नाटकीय ढंग से पेश हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस का दावा है कि बदमाश ने डर की वजह से आत्मसर्मपण किया है, लेकिन एसएसपी के पीआरओ ने जो वीडियो पुलिस के आॅफिशियल व्‍हॉट्स एेप ग्रुप पर शेयर किया है, उससे पुलिस पर प्रश्नचिन्ह लगने लगे हैं। पुलिस ने बदमाश के सरेंडर होने का एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें बदमाश कोतवाल के सामने खड़ा होकर अपना परिचय दे रहा है, जबकि पुलिस उसे पहचान तक नहीं सकी। इससे पहले सुंदर भाटी गैंग के सहदेव और अनिल ने सरेंडर किया। उस पर उंगलियां उठन रही थीं। अब शेरू के कोतवाली में सरेंडर करने पर ग्रेटर नोएडा पुलिस घिर गई है।

बड़ा खुलासा: हरियाणा में लिखी गई थी इस विधायक से क्रॉस वोटिंग कराने की कहानी

एक और वीडियो वायरल

वहीं, गाजियाबाद के रिस्तल गांव के प्रधान का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह पुलिस से गुहार लगा रहा है कि उसे डर है कि पुलिस उसके भाई का एनकाउंटर कर सकती है, जबकि उसका भाई बेकसूर है। वह बहुत जल्द उसे पुलिस के सामने पेश करे देगा। प्रधान का भाई रणदीप गैंग का बदमाश अमित कसाना है।