बॉलीवुड

वन मंत्री के डिनर प्रस्ताव को ना कहना एक्ट्रेस Vidya Balan को पड़ा भारी, डीएफओ ने रोकी यूनिट की गाड़ी

महाराष्ट्र में फिल्म शेरनी की शूटिंग कर रही हैं एक्ट्रेस विद्या बालन ( Vidya Balan ) वन मंत्री जीके बरकड़े ने दिया था डिनर का न्योता डिनर साथ करने पर डीएफओ ने रोकी यूनिट की गाड़ियां
3 min read
• •
Updated: 28 Nov 2020, 4:39 PM IST
Forest Minister Stopped Shooting Of Vidya Balan Film
Forest Minister Stopped Shooting Of Vidya Balan Film

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ( Vidya Balan ) अपनी अपकमिंग फिल्म 'शेरनी' ( Sherni ) की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के बालाघाट में ही हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है विद्या द्वारा एक मंत्री के घर डिनर का न्योता ठुकरा देने के बाद उनकी गाड़ी को रोक दिया गया। जिसके बाद से विद्या को सुर्खियों में आ गए हैं। चलिए आपको बतातें हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या?

क्या है पूरा मामला

खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 'शेरनी' ( Sherni ) की शूटिंग के दौरान बालाघाट दक्षिण के जिला वन अधिकारी जीके बरखड़े ने अभिनेत्री को खाने का न्योता दिया था। वह न्योता एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया था। बताया जा रहा है कि 8 नवंबर को मंत्री ने 11 से 12 बजे की मीटिंग का समय रखा गया था। जिसके कुछ समय बाद ही फिल्म की टीम की गाड़ियों को रोक दिया गया। कहा गया कि महज 2 ही टीम की गाड़ियां अंदर जा पाएंगी। जिसके बाद से यह पूरा मामला राज्य शासन तक पहुंचा। जिसके बाद फैसला आने के बाद सभी गाड़ियों को अनुमति के साथ अंदर जाने की इजाजत दी गई।

बताया जा रहा है कि वन मंत्री को बालाघाट से महाराष्ट्र के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व जिला चंद्रपुर जाना था। जहां उनके ठहरने का प्लान था। वहीं विद्या महाराष्ट्र के गोंदिया में ही ठहरी हुई थी। यही वजह थी कि उन्होंने मंत्री जी के साथ रात का खाना खाने से माना कर दिया था। जिसके दूसरे ही दिन फिल्म की टीम की गाड़ियां रुक दी गई। वन विभाग ने ही इस पूरे मामले की जानकारी राज्य शासन को दी थी। जिसके बाद डीएफओ को कुछ निर्देश दिए गए और फिल्म की शूटिंग को फिर से शुरू किया गया।

किसने की थी डिनर की व्यवस्था

इस पूरे मामले में वन मंत्री का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस संग मिलने की बात बिल्कुल ठीक है। लेकिन डिनर की जो व्यवस्था की जा रही थी। वह उनकी तरफ से नहीं बल्कि जिला प्रशासन की तरफ से किया जा रहा था। साथ ही गाड़ियों को रोकने पर मंत्री ने बताया कि पहले 2 जनरेटर की गाड़ियां ले जाया जाती थीं, लेकिन उसके बाद जंगल से चार गाड़ियां ले जाने की कोशिश की जा रही थी। जिसे डीएफओ ने ही रुकवाया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन