बॉलीवुड

‘गदर 2’ ने आज कर दी छप्पर फाड़ कमाई, सनी की फिल्म ने 2023 मे रचा इतिहास

Gadar 2 Box Office Collection Day 11: सनी देओल की 'गदर 2' ने 11वें दिन भी छप्पर फाड़ कमाई की है।

less than 1 minute read
Aug 21, 2023
गदर 2 ने आज यानी 21 अगस्त को भी अच्छा कलेक्शन किया है

Gadar 2 Box Office Collection Day 11: सनी देओल स्टारर 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों छप्पर फाड़ कर नोट छाप रही है। सनी की सुनामी के आगे शाहरुख खान से लेकर प्रभास तक बड़े-बड़े सुपरस्टार फीके पड़ चुके हैं। ये फिल्म अपने ओपनिंग डे से ही डबल डिजीट में कमाई कर रही है। sachnik ने 21 अगस्त के दिनभर के ट्रेंड के हिसाब से कमाई का आंकड़ा जारी किया है। साइट के अनुसार सोमवार को फिल्म 13 करोड़ की कमाई कर सकती है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे, 11 अगस्त को भी 40 करोड़ कमाए थे।

Gadar 2 Box Office Collection: 'गदर 2' का कलेक्शन 21 अगस्त यानी 11 दिन के बाद 'गदर 2' का कुल कलेक्शन 388.10 करोड़ रुपए हो जाएगा। हालांकि ये अनुमानित आंकड़ें हैं ऑफिशियल नंबर्स आने पर इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।

वहीं, फिल्म ने अब तेजी से 400 करोड़ क्लब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड भी अब मुश्किल में दिख रहा है। गदर 2 की कमाई इसी तरह जारी रही तो पठान को पीछे छोड़ फिल्म सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी।

Published on:
21 Aug 2023 03:38 pm
Also Read
View All