बॉलीवुड

Gadar 2 box office collection day 14: सनी की आंधी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स, वीकेंड तक भी टिक पाना है मुश्किल!

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।    

less than 1 minute read
Aug 25, 2023
gadar_2_bo_collection_14.jpg
गदर 2 में सनी देओल की एक्टिंग और अमीषा पटेल के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) ने सिनेमाघरों पर अपना खूब जलवा दिखा रही है। फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली थी। गदर 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब फिल्म की कमाई की रफ्तार में कमी आना शुरू हो चुका है। गदर 2 का 14वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। गदर 2 का कलेक्शन अब धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। बीते दो दिनों से गदर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। हालांकि ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

14वें दिन किया इतना कलेक्शन
गदर 2 की कमाई अगर ऐसे ही होती रही तो यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। हालांकि, ये आंकड़ा छूना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि गदर 2 की कमाई दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 14वें दिन 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद टोटल कलेक्शन 418.90 करोड़ हो गया है।

गदर 2 जबसे रिलीज हुई है तब से पहली बार फिल्म ने गुरुवार को एक डिजिट में कलेक्शन किया है। जो कमाई में सबसे बड़ी गिरावट लग रही है। हालांकि वर्ल्डवाइड 'गदर 2' 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

Published on:
25 Aug 2023 07:55 am