बॉलीवुड

Gadar 2 box office collection day 15: ‘गदर 2’ हुई ‘ड्रीम गर्ल 2’ के सामने फेल, वीकेंड पर होगा और बुरा हाल!

Gadar 2 box office collection day 15: सनी देओल की फिल्म गदर 2 का कलेक्शन गिरता जा रहा है।  
less than 1 minute read
Aug 26, 2023
gadar_2_box_office_collection_day_15.jpg
सनी देओल की फिल्म गदर 2 कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है

Gadar 2 box office collection day 15: सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) ने सिनेमाघरों पर अपना खूब जलवा दिखा रही है। फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली थी। गदर 2 को रिलीज हुए दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो गया है और अब फिल्म की कमाई की रफ्तार में कमी आना शुरू हो चुका है। गदर 2 का 15वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। गदर 2 का कलेक्शन अब धीरे-धीरे नीचे गिरता जा रहा है। बीते दो दिनों से गदर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। हालांकि ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। आईये जानते हैं फिल्म ने 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

15वें दिन भी गिरा कलेक्शन
गदर 2 की कमाई अगर ऐसे ही होती रही तो यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। हालांकि, ये आंकड़ा छूना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि गदर 2 की कमाई दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 15वें दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद टोटल कलेक्शन 425.80 करोड़ हो गया है।

गदर 2 जबसे रिलीज हुई है तब से पहली बार फिल्म ने शुक्रवार को एक डिजिट में कलेक्शन किया है। जो कमाई में सबसे बड़ी गिरावट लग रही है। हालांकि वर्ल्डवाइड 'गदर 2' 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

Published on:
26 Aug 2023 08:06 am