बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office: ‘जवान’ ने किया ‘गदर 2’ का खेल खत्म, 43वें दिन भी कलेक्शन का हुआ बुरा हाल

Gadar 2 Box Office Collection day 43: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्ते बाद 'जवान' को टक्कर दे रही है।
less than 1 minute read
Sep 23, 2023
Gadar 2 box office collection friday day 43 sunny deol movie flopped bad condition
सनी देओल की फिल्म 6 हफ्ते बाद भी जवान को टक्कर दे रही है

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को रिलीज हुए एक महीने से ऊपर का समय हो चुका हैा फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट तो नजर आई है पर फिर भी फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान को टक्कर देती नजर आ रही है। जबकि 2 हफ्तों में ही जवान का हालत खस्ता नजर आ रही है। जवान (Jawan) के चलते गदर 2 की कमाई करोड़ों से लाखों पर पहुंच गई है पर फिर भी फैंस के लिए गदर 2 देखना एक ऑप्शन बना हुआ है, जो कि फैंस को हैरान कर रही है। इसी बीच 43वें दिन यानी 22 सितंबर की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जो अब तक की सबसे कम कमाई है।

गदर 2 ने 43वें दिन कमाए बस इतने (Gadar 2 Box Office Collection Day 43)
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों को मानें तो गदर 2 ने 43वें दिन केवल 0.25 करोड़ की कमाई की है, जो कि बीते 43 दिनों में सबसे कम है। वहीं अब सनी देओल की फिल्म का भारत में कलेक्शन 522.25 करोड़ हो गया है। जबकि इंडिया ग्रॉस 616 करोड़ और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 681 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है।

वीकेंड पर हो सकता है कलेक्शन अच्छा (Gadar 2 Weekend Collection)
6 हफ्तों की कमाई की बात करें तो पहले हफ्ते 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़, तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़, चौथे हफ्ते 27.55 करोड़ और पांचवे हफ्ते 7.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि छठे हफ्ते यह 4.72 करोड़ ही कमाई कर पाई है। बता दें, हो सकते हैं इस वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन अच्छा हो जाए।

Published on:
23 Sept 2023 08:20 am
Also Read
View All
तिब्बत में आए सैलाब के बीच फंसी अभिनेत्री मानसी पारेख, बोलीं- जहां 5 दिन पहले स्वागत हुआ, वो जगह पानी में समा गई

Toxic Box Office Collection Day 1: टॉक्सिक ने ओपनिंग पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जवान और धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, अपनी ही फिल्म से हारी

‘बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?’ कंगना रनौत ने फिर साधा योग गुरु पर निशाना, जवानी वाली बात पर दिया बयान

मेकअप आर्टिस्ट की बाइक ली, हेलमेट पहना, शादी के दिन शूटिंग के बाद ऐसे घर पहुंचे थे अक्षय कुमार, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Kuku Kohli Funeral: पति कुकू कोहली के निधन के बाद बुरी हालत में नजर आईं अरुणा ईरानी, पकड़कर ले जा रहे लोग