बॉलीवुड

‘गदर 2’ डायरेक्टर अनिल शर्मा के बदले सुर, पहले ‘पठान’ के कलेक्शन पर उठाए सवाल, अब खुद को शाहरुख का जबरा फैन बता कह दी बड़ी बात

Anil Sharma Praise Shahrukh Khan: अनिल ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की भी जमकर तारीफ की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2023, 9:01 AM IST
anil_shahrukh.jpg
अनिल शर्मा और शाहरुख खान।

Anil Sharma Praise Shahrukh Khan's Jawan: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा है कि शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की भी जमकर तारीफ की है। शर्मा ने कहा कि मुझे जवान का ट्रेलर बहुत पसंद आया। शाहरुख खान के गंजे लुक ने तो मुझे बहुत ही प्रभावित किया है। मैं जवान को रिलीज के दिन ही देखूंगा।


अनिल शर्मा ने कहा कि शाहरुख खान की फिल्म जवान, पठान और गदर 2 के बाद इस साल की तीसरी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। अनिल शर्मा शाहरुख के साथ कभी फिल्म ना करने के सवाल पर कहा, मुझे कभी मौका ही नहीं मिला। अगर मुझे मौका मिला, तो मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करूंगा। शाहरुख अब एक बड़े स्टार हैं और तमाम फिल्म मेकर उनके साथ काम करने के लिए कतार में इंतजार कर रहे हैं।

पठान के कलेक्शन पर उठाया था सवाल
अनिल शर्मा की हालिया फिल्म 'गदर 2' ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म के 'पठान' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देने की भी उम्मीद की जा रही है। हाल ही में उनसे सवाल किया गया था कि क्या गदर 2 से उनको पठान का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। इस पर अनिल ने कहा था कि वो नंबर के खेल में नहीं पड़ते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि उनकी फिल्म के कलेक्शन के नंबर फर्जी नहीं हैं, वो असली हैं।

Updated on:
3 Sep 2023, 9:01 AM IST
Published on: