बॉलीवुड

इस बार हैंडपंप नहीं बैलगाड़ी का पहिया उठाए दिखे ‘तारा सिंह’, ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

जब से गदर फिल्म के स्कीवल की घोषणा हुई है तभी से हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है। अब फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jan 2023, 10:18 AM IST
gadar 2
gadar 2

2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ (Gadar) ने दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी थी। फिल्म आज भी लोगों के जेहन में उसी तरह बनी हुई है। अब फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म 2023 में ही रिलीज होगी। अब फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस बार तारा सिंह बैलगाड़ी के पहिए के साथ नजर आ रहे हैं।

हाल ही में जी स्टूडियो की तरफ से एक वीडियो क्लिप साझा की गई है। इसमें इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की झलक दिखाई गई है। इनमें गदर के अलावा अजय देवगन की 'मैदान', सोनू सूद की 'फतेह' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी' जैसी कई फिल्में भी शामिल हैं।

वीडियो में दिखाई गई झलक में सनी देओल बैलगाड़ी का पहिया हाथ में उठाए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। ये सीन देखकर आपको फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया हैंडपंप वाला सीन याद आ जाएगा।

यह भी पढ़ें- विशाल सिंह के साथ चिपककर डांस करने पर ट्रोल हुईं देवोलीना

सनी देओल की झलक सामने आते ही फैंस बैखला गए और तरह तरह के कमेंट करने लगे। एक फैन ने लिखा, 'सनी ***** का जलवा वापसी कर रहा है।'

एक अन्य फैन का कमेंट था, 'वाह, तारा सिंह वापस आ गया। गदर 2 का फर्स्ट लुक।'

फिल्म की बात करें तो इस बात निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। फिल्म को इसी साल मिड में रिलीज किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब