बॉलीवुड

इस वीकेंड OTT पर ‘गदर 2’ और ‘OMG 2’ उडाएंगे गर्दा, अक्षय-सनी से बनेगा शुक्रवार-रविवार कमाल

New Release On October: ओटीटी पर 6 से 8 अक्टूबर यानी ये वीकेंड काफी धमाकेदार होगा। इस साल की 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में 'गदर 2' और OMG 2 इन दो प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी।

2 min read
Oct 05, 2023
gadar 2 omg 2 ott release on netflix zee5 on this weekend in october
OTT पर शुक्रवार से रविवार तक देखें गदर 2 और OMG 2

New Release On October: बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को रिलीज हुई 2 फिल्में रिलीज हुई थी सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 और अक्षय कुमार की OMG 2, ये दोनों फिल्मों की ओपनिंग शानदार रही पर फिर भी दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 (Gadar 2) को ज्यादा पसंद किया। जिस वजह से ये फिल्म अभी भी रिलीज के 55 दिन बाद भी थिएटर्स में छाई हुई है पर जो लोग इसे थिएटर में नहीं घर में देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर देख सकते है 'गदर 2' शुक्रवार को OTT पर रिलीज कर दी जाएगी और साथ में अक्षय कुमार की OMG 2 भी इस बार आपका वीकेंड बना देगी ये फिल्म 8 अक्टूबर को OTT पर रिलीज हो रही है तो आइये जानते हैं ये दोनों फिल्मों का आनंद कब कौन से प्लेटफॉर्म पर ले सकते हो...


गदर 2 (Gadar 2)

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 जो 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा का सिक्वल है उसे दर्शकों ने अपना खूब प्यार दिया और जिस वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगे हुए है और फिर भी ओटीटी पर रिलीज हो रही है ये फिल्म आप शुक्रवार को Zee5 पर आराम से देख सकते हैं और अपना वीकेंड शानदार बना सकते हैं। बता दे, इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। गदर 2 रिलीज के 55 दिनa बाद भी थिएटर्स में धाक जमाए है ये भी अपने में एक रिकॉर्ड है।


ओएमजी 2 (OMG 2)

वहीं, अक्षय कुमरा की फिल्म OMG 2 ने भी अच्छा खासा कलेक्शन किया था पर यह दर्शकों ने उतना पसंद नहीं किया, ये फिल्म सेक्स एजुकेशन देती है वहीं, भगवान के दूत बने अक्षय कुमार भी पंकड त्रिपाठी जो उनके भक्त दिखाए हैं उनके ऊपर बनी है जो आपको घर बैठे अच्छा खासा मनोरंजन कर सकती है। ये फिल्म आप Netflix पर 8 अक्टूबर रविवार को आराम से देख सकते हैं।

Published on:
05 Oct 2023 10:39 am