बॉलीवुड

25 Years of Gadar-Lagaan: जब ‘तारा सिंह’ ने हैंडपंप उखाड़ मचाया गदर और ‘भुवन’ ने बचाया तीन गुना लगान

Aamir Khan And Sunny Deol Clashed At Box Office: सनी देओल और आमिर खान की ये कहानी बेहद दिलचस्प है, जहां दोनों ने अपने-अपने कड़ी मेहनत और लगन से अमिट छाप छोड़ी है। एक तरफ सनी की सरलता और जज्बा, तो दूसरी ओर आमिर की चमक और टैलेंट ने उन्हें जनता के दिलों में खास जगह दी है।
2 min read
Jun 15, 2026
एक ने हैंडपंप उखाड़कर दिल जीते, दूसरे ने क्रिकेट से इतिहास रच दिया, सनी Vs आमिर की दिलचस्प कहानी
सनी देओल Vs आमिर खान (this photo from x:@MovieTalkies)

Aamir Khan And Sunny Deol Clashed At Box Office: 15 जून 2001 हिंदी सिनेमा के इतिहास की उन चुनिंदा तारीखों में शामिल है, जब 2 बिल्कुल अलग फिल्मों ने एक साथ रिलीज होकर इतिहास रच दिया। बता दें, एक तरफ थी सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर: एक प्रेम कथा', तो दूसरी ओर आमिर खान की 'लगान'। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि दोनों फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में आईं, लेकिन दोनों का रास्ता और दर्शकों पर असर बिल्कुल अलग था।

देशभक्ति, प्यार और गुस्से का ऐसा कॉम्बो

'गदर' में सनी देओल के तारा सिंह ने देशभक्ति, प्यार और गुस्से का ऐसा कॉम्बो था कि दर्शक सीटियां बजाने पर मजबूर हो गए। फिल्म का हैंडपंप वाला सीन आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार सीन में गिना जाता है। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अपने दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई।

तो वहीं दूसरी ओर, 'लगान' ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना। लगभग 4 घंटे लंबी इस फिल्म में क्रिकेट, गांव की कहानी और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष को दिखाया गया। हालांकि, शुरुआत में कई लोगों को लगा कि क्रिकेट पर बनी इतनी लंबी फिल्म शायद नहीं चलेगी, लेकिन रिलीज के बाद इसकी कहानी, म्यूजिक और इमोशनल क्लाइमैक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

'गदर' ने सिंगल स्क्रीन थिएटरों में भीड़ का नया रिकॉर्ड बनाया

जहां फिल्म 'गदर' ने सिंगल स्क्रीन थिएटरों में भीड़ का नया रिकॉर्ड बनाया, तो वहीं 'लगान' ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। दरअसल, फिल्म को 2002 में ऑस्कर के बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला और ये भारतीय फिल्मों के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई।

सनी देओल और आमिर खान के करियर को मिली नई दिशा

दरअसल, इन फिल्मों ने सनी देओल और आमिर खान के करियर की दिशा भी तय की। इसके साथ ही, सनी देओल "मास हीरो" के रूप में और मजबूत हुए, जबकि आमिर खान कंटेंट-ड्रिवन और सिनेमा के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हो गए। बता दें, आज 25 साल बाद भी 'गदर' और 'लगान' की चर्चा इसलिए होती है क्योंकि एक फिल्म ने जनता का दिल जीता और दूसरी ने दुनिया का सम्मान। 15 जून 2001 सिर्फ 2 फिल्मों की रिलीज डेट नहीं थी, बल्कि हिंदी सिनेमा के दो अलग-अलग रास्तों की शुरुआत थी।

Updated on:
15 Jun 2026 12:43 pm
Published on:
15 Jun 2026 12:43 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान