बॉलीवुड

गांधी जयंती 2018: बापू पर बनी फिल्मों में ये 7 सितारे निभा चुके उनका किरदार, चौथा नाम हैरान कर देगा

फिल्मों में जिन स्टार्स ने महात्मा गांधी का किरदार अदा किया है आज हम आपको उनके नामों से रूबरू करवाएंगे।
3 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 11:47 AM IST
Gandhi Jayanti 2018 Celebrated In Faizabad
gandhi jayanti 2018: stars who play mahatma gandhi role in movies

आज देश के लिए बहुत खास दिन है क्योंकि आज गांधी जयंती है। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जिंदगी से आज हर कोई वाकिफ है। भारत की आजादी में महात्मा गांधी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। हमने गांधी जी पर आधारित न जानें कितनी फिल्में देखी हैं। इन फिल्मों की मदद से दर्शकों को महात्मा गांधी के बारे में करीब से जानने का मौका मिला। पर उन फिल्मों में जिन स्टार्स ने महात्मा गांधी का किरदार अदा किया है आज हम आपको उनके नामों से रूबरू करवाएंगे।

बेन किंस्ले

महात्मा गांधी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'गांधी' को रिचर्ड एटनबरो ने साल 1982 में बनाया। इस फिल्म में हॉलीवुड कलाकार बेन किंस्ले ने गांधी जी का किरदार अदा किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला।

रजित कपूर

साल 1996 में श्याम बेनेगल ने महात्मा गांधी की जिंदगी पर फिल्म 'द मेकिंग ऑफ गांधी' बनाई। इस फिल्म में गांधी का किरदार रजित कपूर ने निभाया।

दर्शन जरीवाला

साल 2007 में फिरोज अब्बास मस्तान की डायरेक्शन में 'गांधी माइ फादर' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया।

नसीरुद्दीन शाह

महात्मा गांधी की हत्या की पृष्ठभूमि पर कमल हासन ने 'हे राम' फिल्म बनाई। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया।

मोहन गोखले

साल 2000 में जब्बर पटेल ने 'डॉ. बाबा साहब अंबेडकर' फिल्म बनाई। यूं तो ये फिल्म बाबा साहब अंबेडकर पर आधारित थी। पर इसमें महात्मा गांधी का किरदार मोहन गोखले ने अदा किया।

दिलीप प्रभावलकर

2006 में राजकुमार हिरानी ने 'लगे रहो मुन्नाभाई' फिल्म बनाई. फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया।

अन्नू कपूर

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सरदार' को 1993 में केतन मेहता ने बनाया। फिल्म में गांधी का किरदार अन्नू कपूर ने निभाया था।

Updated on:
2 Oct 2018, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ

‘उम्मीद है रिया चक्रवर्ती फिल्म देखकर खुद को सही महसूस करेंगी’, ‘पूजा मेरी जान’ की निर्देशक ने सुशांत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म पर की बात

‘राजनीतिक मुद्दों पर बोलना कलाकारों का फैसला’, अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने आदोलनों पर दिया बयान, हिजाब पर कही बड़ी बात