27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सहित कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर बापू को दी श्रद्धांजलि

देश में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया जा रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 2 Oct 2018, 10:43 AM IST

bapu

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सहित कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर बाबू दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। पूरा देश गांधी जी के जन्मदिन को स्वच्छता दिवस के रूप में मना रहा है। स्कूल, कॉलेजों से लेकर सरकार और गांधीवादी संस्थानों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई राजनेताओं ने ट्वीट कर महात्मा गांधी को याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति का ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता को शत्-शत् नमन। आज से हम पूज्य बापू के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। उनके सपनों को पूर्ण करने का हम सभी के पास यह एक बहुत बड़ा अवसर है।'

राहुल ने ट्वीट कर किया याद

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर ट्वीट कर उन्हें याद किया। राहुल ने लिखा, 'गांधी जी एक स्थिर मूर्ति नहीं है, वह भारत के माध्यम से बहने वाले विचारों और मूल्यों का एक जीवित सेट है। वह सच्चाई और अहिंसा की मूर्त है, इसी के लिए वह जीते थे और इसी के लिए उन्हें मारा गया। वह हमारे देश की नींव है। सच्चे देशभक्तों को उनकी रक्षा करनी चाहिए।'

केजरीवाल का ट्वीट

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर बाबू को याद करते हुए लिखा, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। गांधी जी की सत्य और अहिंसा की सीख आज दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्रासंगिक हैं। समाज में व्याप्त घृणा, हिंसा, साम्प्रदायिकता से इस मुल्क को बचाने का एक मात्र हथियार सत्य और अहिंसा ही है।'

राजनाथ सिंह का ट्वीट

आज हम महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। पूरे देश में यह जयंती वर्ष बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जाएगा। हम सबके लिए यह मौक़ा है कि हम तय करें कि नए भारत के निर्माण में हमारी क्या भूमिका होगी। यही हमारी बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सरकार की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। लोग अपने आसपास साफ-सफाई कर बाबू का जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर, 1969 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधीजी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है।