Gauhar Khan Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर जल्द ही आने वाली है खुशखबरी। यह बात उन्होंने खुद एक वीडियो के जरिए बताई कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। खुशखबरी देने का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Gauhar Khan Pregnancy : गौहर खान और उनके शौहर जैद दरबार ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर प्रेगनेंसी की खबर को स्टाइलिश अंदाज में एक वीडियो के जरिए जाहिर किया। बॉलीवुड एक्टरेस और बेहतरीन डांसर गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में गौहर और उनके शौहर (Zaid Darbar) दोनों डांस कर रहें हैं और प्रेग्नेंट गौहर खान अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन दोनों का ये प्यारा वीडियो बेहद खुबसूरत है। इस वीडियो में टू-विंडो है जिसमें एक तरफ दो साल पहले की वीडियो दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी विंडो में लेटेस्ट वीडियो दिख रही है। जगह वहीं है जहां गौहर और जैद 25 दिसंबर 2020 को अपनी शादी के बाद हनीमून पर गए थे। इस वीडियों में एक ही सॉन्ग बज रहा है और उसी स्टाइल में दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। इस लेटेस्ट वीडियो में गौहर ने ऑरेंज कलर की मैक्सी गाउन पहन रखी है जिसमें (Gauhar Khan) उनके चेहरे पर मां बनने का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।
डांस करके जताई खुशी
इस वीडियो को गौहर ने अपनी इंस्टा स्टोर पर शेयर करके अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज को कंफर्म कर दिया है। गौहर खान (Gauhar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) जैद दरबार के फैंस उनकी इस खुशी से बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें : ढूंढिए कहां है उर्फी जावेद की ताले वाली इस ड्रेस की चाबी
गौहर का प्यारा नोट
गौहर ने लिखा, '2 साल पहले, हम बिल्कुल सेम स्पॉट पर थे, प्यार में थे... 2 साल बाद, हम उसी जगह पर थे, मैरिड और अपने आशीर्वाद (बेबी) के साथ. अल्हम्दुलिल्लाह, माशाल्लाह. थैंक्यू जैद, मेरी जिंदगी के बेस्ट दो साल के लिए, प्यार में, असहमति में, सुख में, दुख में एक साथी। आपको मेरे जीवन में लाने के लिए मैं अल्लाह की बहुत आभारी हूं। आई लव यू, हमें हैप्पी 2।'
यह भी पढ़ें : तिरछी नजरिया मोरी हाय हाय हाय, सिजलिंग डांस करती दिखीं उर्फी जावेद
ग्राफिक के जरिए शेयर की थी खुशी
इससे वीडियो से पहले Gauhar Khan एक ग्राफिक वीडियो के जरिए दे चुकी हैं खुशखबरी। जी हां गौहर खान ने इस विडियो से पहले एक और वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने प्रेगनेंसी की बात को ग्राफिक के तरीके से जाहिर किया था। इस वीडियो में दोनों एक बाइक पर सवार होकर घूमते नजर आ रहें हैं और बाइक के साइड में अचानक एक स्टेपनी जुड़ जाती है जिसमें दूध की बॉटल, टेडी बेयर और कई सारे खिलौने दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़ें : नाती को दुलारती नजर आईं नीता अंबानी, कई किलो सोना दान करेगा अंबानी परिवार
(Gauhar Khan Confirm her Pregnancy) जहां एक ओर गौहर खान (Gauhar Khan) बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा और डांसर हैं तो वहीं जैद दरबार (Zaid Darbar) एक प्रोफेशनल डांसर हैं और फेमस म्यूजिशियन Ismail Darbar (इस्माइल दरबार) के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें : दिशा पाटनी बॉयफ्रेंड संग लिफ्ट में हुईं बेकाबू