scriptnita ambani became nani of her daughter isha ambani childrens twins aadiya and krishna are back to mumbai, mukesh ambani donate 300 kg gold in huge party | नाती को दुलारती नजर आईं नीता अंबानी, कई किलो सोना दान करेगा अंबानी परिवार | Patrika News

नाती को दुलारती नजर आईं नीता अंबानी, कई किलो सोना दान करेगा अंबानी परिवार

locationनई दिल्लीPublished: Dec 24, 2022 05:04:19 pm

Ambani Family : अंबानी परिवार में जश्न का माहौल छाया हुआ है। मुकेश और नीता अंबानी के घर इस मेहमान की एंट्री ने सबके दिल को खुशियों से भर दिया है। भव्य पार्टी का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई किलो सोना दान में दिया जाएगा।

nitaambani.jpg
Ambani Family Happy Moment
Nita Ambani on Isha Ambani Twins: नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने बच्चों के जन्म के बाद पति के साथ मुंबई लौट आईं हैं। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं बच्चों की नानी बनी नीता अंबानी इस दौरान बेहद खुश नजर आईं। अपने नाती को गोद में लिए नीता अंबानी दुलार करती नजर आई। अपनी बेटी ईशा के बच्चों के साथ मुंबई लौटने पर नानी नीता अंबानी की भी खुशी सांतवें आसमान पर दिखीं। आपको बता दें कि ईशा अंबानी ने 19 नंवबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जुड़वा बच्चों का नाम कृष्णा और आदिया है। बच्चों के एक महीने के हो जाने के बाद अब ईशा अंबानी अपने बच्चों के साथ वापस मुंबई लौटी है। इस मौके पर पूरा (Ambani Family) अंबानी परिवार ईशा को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। घर पहुंचते ही पार्टी के आयोजन की चर्चा होने लगी। सूत्रों की मानें तो इस भव्य आयोजन में कई बॉलीवुड और बाकी नामचीन हस्तियां शामिल होगी। इस आयोजन (Ambani Family Happy Moment) की सबसे अहम बात यह है कि इस आयोजन में 300 किलो सोना दान में दिया जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.