बॉलीवुड

Gauhar Khan ने नम आंखों से दी पिता को आखिरी विदाई, पति जैद दरबार भी आए नजर

गौहर खान (Gauhar Khan) के पिता का निधन नम आंखों से एक्ट्रेस ने दी पिता को अंतिम विदाई गौहर के पति जैद दरबार भी अंतिम यात्रा में आए नजर
3 min read
• •
Updated: 6 Mar 2021, 12:37 PM IST
gauhar_khan_father.jpg
Gauhar Khan Father

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 7' (Bigg Boss 7) की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) के पिता जफर अहमद ने शुक्रवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे वक्त से वह बीमार चल रहे थे, जिसके कारण उनका निधन हो गया। पिछले काफी दिनों से गौहर अपने पिता के साथ अस्पताल में थी और लोगों से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील कर रही थीं। गौहर ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वह अस्पताल में उनके साथ बैठी हुई थीं।

नम आंखों से दी विदाई

पिता के निधन से गौहर बुरी तरह टूट गईं। उनके खुद अपने पिता की अंतिम यात्रा के सारे इंतजाम किए। सोशल मीडिया पर कई तस्वीर वायरल हुई हैं, जिसमें गौहर खान सफेद कपड़ों में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखी जा सकती है। वहीं, गौहर के पति जैद दरबार (Zaid Darbar) भी ससुर को अंतिम विदाई देने पहुंचे। वह अपने परिवार को संभालते हुए दिखाई दिए। जैद के साथ उनके भाई अवेज दरबार को स्पॉट किया गया। वह हर कदम पर गौहर और अपने भाई के साथ खड़े रहते हैं।

कोविड को ध्यान में रखते हुए अंतिम विदाई में कम ही लोगों को बुलाया गया था। सरकारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुछ ही लोग अंतिम विदाई में शामिल हुए।

आपके जैसा कोई नहीं

वहीं, गौहर ने पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे हीरो। आपके जैसा कोई नहीं है और न कभी हो सकता है। मेरे पिता स्वर्गदूत के रूप में हमेशा के लिए चले गए। उनका निधन उनके खूबसूरत जीवन का एक वसीयतनामा था और वह सबसे अच्छी आत्मा थे। हमेशा के लिए मेरे पापा। मैं आपके बहुत प्यार करती हूं। मैं बिल्कुल आपके जैसी हूं पापा लेकिन फिर भी आपके व्यक्तित्व का एक प्रतिशत भी नहीं बन सकती। इसके बाद गौहर ने अपील की कि उनके पिता को दुआ में याद रखें।'

हिना खान ने की दुआ

इसके बाद गौहर के पोस्ट पर लोगों ने उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ की। गौहर की दोस्त व एक्ट्रेस हिना खान ने गौहर के पिता के लिए अपनी नमाज में दुआ की। बता दें कि अभी कुछ ही वक्त पहले गौहर की शादी हुई है। उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बीत ही रही थी कि उनके पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन