मीका ने इस बात का खुलासा इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के दौरान किया। इस शो में पंजाब लॉयंस टीम के कैप्टन मीका सिंह हैं। इसके अलावा कैलाश खेर, साजिद खान, नेहा भसीन, शिल्पा राव, अंकिता तिवारी, जावेद अली, भूमि त्रिवेदी और पायरल देव जैसे सितारे भी अन्य टीमों के कैप्टन हैं। मीका सिंह ने इस प्रीमियर के दौरान ही बताया कि वो एक लड़की की तलाश में हैं लेकिन शादी सलमान खान के विवाह के बाद ही करेंगे।