बॉलीवुड

कोरोना काल में इस फेमस अभिनेता पर टूटा दोहरा दुखों का पहाड़, पहले मां और अब पिता ने छोड़ी दुनिया

टीवी अभिनेता गौरव चौपड़ा ( Gaurav Chopra ) और उनके परिवार पर कोरोना काल में दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है। पहले गौरव की उनकी मां और अब पिता (Gaurav Chopra Parents ) उन्हें छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव की मां का ( Gaurav Chopra's mother ) 10 दिन पहले और अब उनके पिता ( Gaurav Chopra's father ) का देहांत हो गया है.....

4 min read
Sep 01, 2020
gaurav chopra

टीवी अभिनेता गौरव चौपड़ा ( Gaurav Chopra ) और उनके परिवार पर कोरोना काल में दुखों का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है। पहले गौरव की उनकी मां और अब पिता (Gaurav Chopra Parents ) उन्हें छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव की मां का ( Gaurav Chopra's mother ) 10 दिन पहले और अब उनके पिता ( Gaurav Chopra's father ) का देहांत हो गया है। उनके पेरेंट्स के निधन से दोस्त और करीबी सभी गहरे सदमे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव की मां का लंबे से समय से कैंसर जैसी भंयकर बीमारी से जंग लड़ रही थी और उनका निधन हो गया था। बताया है जा रहा है कि एक्टर के पिता कोरोना वायरस संक्रमित थे और दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले एक्टर की मां का निधन हो गया था। रिपेार्ट्स के अनुसार, उनके मां—पिता दोनों ही कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाए गए थे।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोनशनल नोट जारी किया है और उनके देहांत की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने पिता को याद किया है और दुख व्यक्त किया है कि सिर्फ 10 दिनों में उनके मां-पिता चले गए। इससे पहले उन्होंने 20 अगस्त को अपनी मां को लेकर एक पोस्ट किया था।

View this post on Instagram

Shri Swatantra Chopra My Hero. My idol. My inspiration. . Will I ever manage to be a millionth of a man that he was ? Don't think so.. The ideal man , the ideal son,the ideal brother, a man who always put family above EVERYTHING else. An ideal father ...it took me 25 years to even come to terms with the fact that all fathers are not like him.. That he was special .. I was blessed..and as his son that's the legacy I have inherited...loved and respected so so much more than I ever will be..a celebrity in its true terms. As a child , me walking down the street or the market always knew that I was recognised as his son. By all. That the shopkeeper will greet me and take lesser money because I was his son...was something that i was used to.. This : when he didn't even know of their existence. It was a regular affair to find some unknown person at our gates bringing along a guest who was looking for our house. All you had to say was "Chopra Saab's house? " And anybody in that vast radius would bring you to the correct place. The love ,warmth and generosity that he had .. the idealism, the strength... An ideal husband..devoted his entire existence towards making my mother better in these last four years. To the point of getting a disease trying to protect her and then leaving all of us to keep her company.. She left us on the 19th and he did on the 29 th.. 10 days ..and they're both gone.. A void , vacuum that no amount of time will ever fill... #MerePapa

A post shared by Gaurav Chopraa (@mrgravitas) on

गौरव ने पिता की फोटो शेयर कर लिखा-'श्री स्वतंत्र चोपड़ा.. मेरे हीरो, मेरे आइडल, मेरी प्रेरणा। एक्टर ने अपने पोस्ट में अपने पिता को स्पेशल बताया और साथ ही यह भी बताया कि कैसे उनके जीवन में उनकी खास भूमिका थी। गौरव का कहना है कि उनका बेटा होना मेरे लिए वरदान के समान है।' वहीं अपने नोट के आखिरी में गौरव ने लिखा-'मेरी मां ने हमें 19 तारीख को अलविदा कहा और पिता ने 29 तारीख को। 10 दिन में वे दोनों चले गए। एक खालीपन जिंदगी में आ गया है जो कभी नहीं भरने वाला।'

इससे पहले एक एक्टर ने अपने एक साक्षात्कार में अपने मां और पिता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर अपने फैंस के साझा की थी। सोशल मीडिया पर गौरव ने अपने पेरेंट्स की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिस पर लोगों ने उनके जल्द से ठीक होने की कामना की थी। उनके पोस्ट पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और गौरव को इस दुख की घड़ी में स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कह रहे हैं।

Published on:
01 Sept 2020 02:05 pm
Also Read
View All