नई दिल्ली। हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ( Gehana Vasisth ) को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस पर पॉर्न वीडियो शूट और उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के चलते गिरफ्तार किया गया है। पॉर्न वीडियो अपलोड मामले में गिरफ्तार हुईं गहना अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। सब यह जानने के इच्छुक हैं कि आखिर यह एक्ट्रेस कौन हैं? तो चलिए आपको एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ खास बातें बतातें हैं।
मिस एशिया बिकिनी में की जीत हासिल
85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों में काम कर चुकी गहना वशिष्ठ ने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने मिस एशिया बिकिनी का खिताब खुद के नाम किया था। मॉडलिंग के बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया। लेकिन वह तब से ज्यादा चर्चा में आईं जब उन्होंने एक टॉपलेस फोटोशूट कराया था।
'गंदी बात' वेब सीरीज़ से मिला फेम
खबरों की मानें तो गहना करीबन 70 से भी ज्यादा विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। उनके पांच साल के फिल्मी करियर में उन्होंने सबसे ज्यादा यानी कि 30 फिल्में साउथ इंडस्ट्री में की हैं, लेकिन हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर की आई वेब सीरीज़ 'गंदी बात' से गहना को सबसे ज्यादा फेम मिला। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ गहना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस संग अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती हैं।