दरअसल, रिहाना पर लीगल राइट्स ऑब्जर्वेटरी एनजीओ ने गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रिहाना के नाम का एक ब्यूटी प्रोडक्ट है। जिसमें ब्लड माइका नाम का पदार्थ इस्तेमाल किया जाता है। वह इस पदार्थ को झारखंड से मांगवाती हैं। अब बड़ी बात यह है कि इस पदार्थ के उत्पादन में चाइल्ड लेबर का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि कानून के सख्त खिलाफ है। खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरमैन प्रियांक कानूनगो इस मामले को देख रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में जो भी जरूरी कदम हैं उन्हें उठाया जाएगा। साथ ही रिहाना पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उनकी पास इस ब्रांड का कोई भी सर्टिफिकेट नहीं है। जिसे वह यह प्रूव कर पाए कि इस पदार्थ को बनाने में बाल श्रम का उपयोग नहीं होता है।